Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 19 September, 2026 • 11:26 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जब युवा खुश होंगे तभी यह राज्य खुशहाल होगा : सीएम हेमंत
Headlines

जब युवा खुश होंगे तभी यह राज्य खुशहाल होगा : सीएम हेमंत

December 4, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अगर इरादें नेक हों तो हर चीजें बेहतर होती है। इसी का परिणाम है है जेएसएससी की संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा के रिजल्ट और नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़ी सारी अड़चनें अब दूर हो चुकी है। हालांकि, इसमें थोड़ा विलंब हुआ, नहीं तो राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में आपके हाथों में भी नियुक्ति पत्र देने की खुशियां हम सभी मनाते। लेकिन, आप सभी को लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता और विजयी होने के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सीएम हेमंत ने यह बातें JSSC CGL के सफल अभ्यर्थियों से कही। सीजीएल रिजल्ट जारी कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के झारखंड हाई कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश के बाद ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाते सैकड़ों अभ्यर्थी मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय पहुंचे थे।

हाई कोर्ट के आदेश के बाद अभ्यर्थियों का मुख्यमंत्री आवास में जुटान

अदालत के फैसले के तुरंत बाद सैकड़ों अभ्यर्थी ढोल नगाड़ों के साथ मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन को धन्यवाद दिया। अभ्यर्थियों ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद मिली यह जीत उनके लिए बड़ी राहत है।

auto

सीएम ने कहा- विरोधियों ने बाधा डालने की कोशिश की

सीएम हेमंत ने कहा कि कुछ तत्व हर प्रतियोगी परीक्षा को बाधित करने की कोशिश करते हैं। जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के मामले में भी ऐसा ही हुआ। पूरी साजिश का सच सामने आए, इसके लिए सरकार ने जांच को पूरी तरह स्वतंत्र रखा। दोषी पाए गए लोगों पर कार्रवाई भी की गई।

18 साल की तुलना में 5 साल में ज्यादा परीक्षाएं

सीएम ने कहा कि जेपीएससी ने 18 साल में जितनी परीक्षाएं लीं, उतनी परीक्षाएं राज्य सरकार ने केवल 5 साल में कराई। उन्होंने कहा कि पहले की कई परीक्षाओं पर धांधली के आरोप लगे थे, जबकि उनकी सरकार में हुई परीक्षाएं बेदाग रहीं।

युवाओं को खुश देखना ही सरकार का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य तभी आगे बढ़ेगा जब युवा खुश होंगे। इसी सोच के साथ सरकार युवाओं के लिए अवसर बढ़ाने में जुटी है। उन्होंने अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता उनके धैर्य और मेहनत का परिणाम है।

अभ्यर्थियों ने जताया आभार

अभ्यर्थियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की वजह से ही उन्हें न्याय मिल सका। उन्होंने कहा कि संघर्ष लंबा था, लेकिन सरकार की भूमिका ने उन्हें मजबूत सहारा दिया।

इसे भी पढ़ें : “युवा सपनों को पंख देने वाली अबुआ सरकार, आपका आभार”… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleडिप्टी सीएम का ‘सम्राट’ ऐलान- नहीं बख्शे जायेंगे जमीन, शराब और बालू माफिया
Next Article ‘वर्मा जी’ के नेटवर्क पर NIA की बड़ी चोट, पेट्रोल पंप से लेकर ज्वेलरी शॉप तक रेड

Related Posts

Headlines

दुर्गापूजा पर नहीं लगेगा जाम, रांची में हटेंगे अवैध कट… डीसी का फरमान जारी

September 19, 2026
Headlines

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026
Headlines

सीएम हेमंत ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- सजग और कर्मठ नेता थीं विमला प्रधान

September 19, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दुर्गापूजा पर नहीं लगेगा जाम, रांची में हटेंगे अवैध कट… डीसी का फरमान जारी

September 19, 2026

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026

सीएम हेमंत ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- सजग और कर्मठ नेता थीं विमला प्रधान

September 19, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा फैसला- बिहार में खुलेगी विमेंस यूनिवर्सिटी, 1 करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार

September 19, 2026

‘पलायन नहीं, तरक्की होगी पहचान’, सीएम बोले- आधी रात भी ऑनलाइन पढ़ रहे 1.42 लाख बच्चे

September 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.