अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Kanpur : कानपुर जिले में NIA की अचानक हुई कार्रवाई ने पूरे इलाके को चौंका दिया। औरैया सहित प्रदेश के 15 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। यह ऑपरेशन सुबह से शुरू हुआ और देर तक चलता रहा। कानपुर देहात के मावर इलाके स्थित एक पेट्रोल पंप पर NIA की टीम बम निरोधक दस्ते के साथ पहुंची। टीम ने आते ही तलाशी शुरू कर दी। जांच इतनी तेजी से हुई कि वहां मौजूद लोग घबरा गए। पेट्रोल पंप के हर हिस्से को खंगाला गया। कर्मचारियों से पूछताछ की गई। मैनेजर साहब सिंह से लंबी पूछताछ के बाद टीम उन्हें अपने साथ ले गई।
औरैया में कई जगहों पर छापेमारी
जांच केवल कानपुर देहात तक सीमित नहीं रही। औरैया में भी ज्वेलरी शॉप, इलेक्ट्रॉनिक प्रतिष्ठान और पेट्रोल पंप समेत 15 जगहों पर दबिश दी गई। सूत्रों के अनुसार ये सभी ठिकाने औरैया निवासी कमलकांत वर्मा (वर्मा जी) से जुड़े बताए जाते हैं।
हथियार तस्करी की जांच से जुड़ी कार्रवाई
सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई कथित हथियार तस्करी नेटवर्क की जांच का हिस्सा है। टीम को कई अहम दस्तावेज मिले हैं जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है। कमलकांत वर्मा का नाम पहले भी कई मामलों में सामने आ चुका है। नई छापेमारी से उनके लिए मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
नेटवर्क कितना बड़ा, जांच बताएगी
NIA अभी जुटाए गए दस्तावेजों की जांच कर रही है। एजेंसी का मानना है कि यह नेटवर्क काफी बड़ा हो सकता है। आने वाली रिपोर्टों में पूरी तस्वीर साफ होगी।
इसे भी पढ़ें : सीएम योगी का ऐलान- यूपी के बच्चे सीखेंगे तमिल और 5 भाषाएं, खर्च उठाएगी सरकार



