Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 4 November, 2026 • 02:46 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भाजपा के ये दिग्गज नेता बने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष
Headlines

भाजपा के ये दिग्गज नेता बने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष

December 2, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बिहार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : बिहार विधानसभा सत्र के दूसरे दिन गया टाउन के भाजपा विधायक डॉ प्रेम कुमार ने अध्यक्ष पद की कमान संभाल ली। सोमवार को उन्होंने नामांकन किया था और उनके खिलाफ किसी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। इसी वजह से उन्हें निर्विरोध स्पीकर चुना गया। उनके निर्वाचन के दौरान सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, संजय सरावगी और श्रवण कुमार प्रस्तावक बने। सीएम नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम, तेजस्वी यादव समेत सभी विधायकों ने उन्हें बधाई दी। कार्यभार संभालने के बाद सदन को बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दिया गया।

माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने नवनिर्वाचित बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर बधाई दी एवं उनका अभिनंदन किया।@NitishKumar @DrPremKrBihar pic.twitter.com/2OX3Fgkrq7

— IPRD Bihar (@IPRDBihar) December 2, 2025

AIMIM का बयान और पंच परमेश्वर का जिक्र

AIMIM प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने प्रेम कुमार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष की संख्या अधिक है इसलिए न्याय में किसी तरह का पक्षपात नहीं होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने प्रेमचंद की कहानी पंच परमेश्वर का जिक्र भी किया।

अनंत सिंह पर नजर, कई विधायकों ने ली शपथ

जदयू विधायक अनंत सिंह आज भी सदन नहीं पहुंचे। वह जेल में हैं और शपथ अब तक नहीं ले पाए हैं। पहले दिन छह विधायकों की शपथ pending थी जिसमें से मदन सहनी, जीवेश मिश्रा, विनय बिहारी और केदार सिंह ने आज शपथ ली। विनय बिहारी ने शपथ लेने से पहले भोजपुरी में कविता पढ़नी शुरू कर दी। प्रोटेम स्पीकर ने रोका तो उन्होंने कहा कि भोजपुरी गीतों ने ही उन्हें यहां तक पहुंचाया है। इसके बाद जीवेश मिश्रा ने संस्कृत में शपथ ली।

पहले दिन कौन उपस्थित नहीं था

पहले दिन 237 नवनिर्वाचित सदस्य शपथ ले चुके थे। एनडीए के अनंत सिंह, अमरेंद्र पांडेय, मदन सहनी, जीवेश कुमार, केदार सिंह और विनय बिहारी नहीं पहुंचे थे। चार विधायक स्वास्थ्य कारणों से अनुपस्थित थे जबकि अमरेंद्र पांडेय अपने भतीजे के इलाज के लिए दिल्ली में थे। प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव शपथ दिला रहे थे इसलिए उन्होंने खुद शपथ आज ली।

नामांकन के बाद डॉ प्रेम कुमार का बयान

नामांकन के बाद डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि एनडीए और पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। उन्होंने जनता का धन्यवाद किया और कहा कि नवीं बार विधायक बनने का अवसर मिला है। उन्होंने शपथ ले चुके और बाकी सभी विधायकों को शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ें : शादी में गया परिवार लौटा, तो घर का नजारा देख रह गया हैरान

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसुखदेवनगर थानेदार और मुंशी सस्पेंड, दूल्हा मौ’त मामले में हुई कार्रवाई
Next Article अगले पांच रोज तेजी से बढ़ेगा ठंड, धुंध भी करेगा परेशान

Related Posts

Headlines

परिवार संग चांडिल डैम पहुंचे सीएम हेमंत, बोले- इसे बनाएंगे वर्ल्ड क्लास टूरिस्ट स्पॉट

November 3, 2026
Headlines

दिल्ली में सीएम का मिशन बिहार : गयाजी में जू और जमुई-मुंगेर में उद्योग के लिए केंद्र से मांगी वन भूमि

November 3, 2026
Headlines

कृषि मंत्री की किसानों से अपील- प्राकृतिक खेती अपनाएं वरना संकट में पड़ेगा निवाला

November 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 04 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 4, 2026

जेसोवा मेले का शानदार समापन, प्रीति बोलीं- बाजार तो बहाना है, असल मकसद महिलाओं को ताकतवर बनाना है

November 3, 2026

अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान- 2027 में खुद नहीं लड़ेंगे यूपी विधानसभा चुनाव

November 3, 2026

फाइलों से फुरसत, पिच पर धमाल… CCL महिला क्रिकेट में पैंथर्स बनी सिकंदर

November 3, 2026

सुप्रीम कोर्ट में नौकरी पाने का मौका, 35 साल तक के युवा कर सकते हैं आवेदन

November 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.