Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 16 September, 2026 • 11:42 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » महाकुंभ शाही स्नान के लिए ट्रेनें और विमान फुल, किराया दोगुना
Headlines

महाकुंभ शाही स्नान के लिए ट्रेनें और विमान फुल, किराया दोगुना

January 10, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
महाकुंभ
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi :प्रयागराज महाकुंभ में पुण्य की पहली डुबकी लगाने के इच्छुक श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। 13-14 जनवरी को होने वाले शाही स्नान के लिए रांची से जाने वाली ट्रेनों और विमानों की सीटें भर गई हैं।

कुंभ स्पेशल ट्रेनों समेत अन्य ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 200 से अधिक हो गई है। 12 जनवरी के लिए तो टिकट उपलब्ध नहीं हैं। टूर एंड ट्रैवल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव शंकर राय ने बताया कि रांची से चलने वाली सभी ट्रेनों में वेटिंग काफी ज्यादा है।

auto

वहीं, रांची से वाराणसी और लखनऊ जाने वाली फ्लाइट्स की सीटें भी 80 प्रतिशत तक भर चुकी हैं। विमान किराया 11 और 12 जनवरी के लिए आम दिनों की तुलना में दोगुना हो गया है। रांची से वाराणसी का किराया 16-17 हजार रुपए और लखनऊ का 9-12 हजार रुपए हो गया है।

बसों की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है, जहां रांची से वाराणसी के लिए चलने वाली 12 बसों में 50 प्रतिशत सीटें पहले से ही बुक हो चुकी हैं। बस चालक संघ के अध्यक्ष राणा बजरंगी सिंह ने बताया कि सभी बसें शाम 3.30 बजे के बाद चलेंगी। नॉन-एसी बसों का किराया प्रति सीट 500-600 रुपए और एसी बसों का किराया 600-700 रुपए है।

महाकुंभ 2025 के दौरान शाही स्नान की छह तिथियां निर्धारित की गई हैं, जिनमें पहला स्नान पौष पूर्णिमा पर 13 जनवरी को और दूसरा मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी को होगा। 14 जनवरी का स्नान विशेष महत्व रखता है।

रेलवे ने इस दौरान 5 कुंभ स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, जिनमें रिजर्वेशन तेजी से हो रहा है। इस प्रकार, महाकुंभ के दौरान यात्रा के सभी माध्यमों में भीड़ और उच्च किराए की स्थिति देखने को मिल रही है।

इसे भी पढ़ें : मजदूरी दर बढ़ाने के लिए जरूरी योजना का गठन करें : दीपिका पांडेय

इसे भी पढ़ें : IAS-PCS की तैयारी करवाते हैं ये ‘बाबा’, स्टूडेंट्स की लगती है भीड़

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमंत्री ने युवा नेता रोहित से कहा- लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में करें सहयोग
Next Article लातेहार के इस इलाके में ताबड़तोड़ चली गोलियां

Related Posts

झारखंड

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026
Headlines

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026

राशिफल @ 16 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 16, 2026

तकनीक बनेगी किसानों की ताकत, 53 लाख Farmer Registry तैयार : मंत्री विजय सिन्हा

September 15, 2026

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.