WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
राजस्थान। राजस्थान के करौली में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. जहां कैला देवी थाना क्षेत्र में चार बच्चों की पोखर में डूबने से मौत हो गई. मरने वालों में दो लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं. मरने वालों में दो सगे भाई लवकेश और शिवकेश भी हैं. उनके अलावा दो लड़कियां, जिनका नाम पूजा और काजल है, की भी हादसे में मौत हुई.
जिस गड्ढे में डूबने की वजह से हादसा हुआ वह एक क्रेशर के पास खुदा हुआ था और उसमें बारिश का पानी भर गया था. गांव के लोगों के मुताबिक बच्चे बकरियां चराने गए थे. उस दौरान नहाने के लिए एक बच्चा पानी में उतर गया. उसे डूबता देख बचाने के लिए बाकी बच्चे भी पानी में उतर गए, पर हादसे में चारों की डूबकर मौत हो गई.



