Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 10:16 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दर्दनाक:12 साल के बेटे के सामने 8 लोगों ने उसके पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला
Headlines

दर्दनाक:12 साल के बेटे के सामने 8 लोगों ने उसके पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला

August 9, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

तमिलनाडु। तमिलनाडु में बेटे के सामने बाप की धारदार हथियार से वार कर हत्या करने की घटना सामने आई है. घटना तमिलनाडु के डिंडीगुल की है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को ऑटोप्सी जांच के लिए भिजवा दिया है. मृतक फर्नीचर व्यवसायी था. घटना के समय वह बेटे के साथ अपनी फर्नीचर की दुकान में ही बैठा हुआ था.
जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु के एरुमाइकारा थेरू के रहने वाले माणिकनंदन के पिता का फर्नीचर का कारोबार है. माणिकनंदन अपने पिता के फर्नीचर के कारोबार में हाथ बंटाते थे. 42 साल के माणिकनंदन हर वीकेंड पर अपने पिता की फर्नीचर की दुकान पर जाते थे. 
थेनी में काम करने वाले माणिकनंदन दुकान पर बैठे थे. इस बीच माणिकनंदन की पत्नी करपगम भी दुकान पर पहुंच गईं और बेटे को वहीं छोड़कर पास के मंदिर में दर्शन करने चली गईं. 12 साल का बेटा माणिकनंदन के साथ दुकान पर ही था कि कुल्हाड़ी और हंसिया जैसे धारदार हथियार से लैस आठ लोग पहुंच गए. हथियारों से लैस लोग दुकान में घुसे और जब तक किसी को कुछ समझ आता, माणिकनंदन पर हमला बोल दिया.

दुकान में घुसे बदमाशों ने धारदार हथियार से माणिकनंदन पर एक के बाद एक, बेरहमी से कई वार किए किए जिससे वे लहुलूहान होकर गिर पड़े. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर आराम से वहां निकल लिए. 12 साल के मासूम बेटे के सामने ही माणिकनंदन ने दम तोड़ दिया. मासूम बेटे ने कहा कि आठ लोग धारदार हथियार के साथ दुकान में घुसे थे और मेरे पिता पर हमला किया.

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने माणिकनंदन के शव को बरामद कर ऑटोप्सी के लिए डिंडीगुल सरकारी अस्पताल भिजवा दिया. पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है.

auto
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में 3 दिन मौसम ज्यादा खराब होने की संभावना, जारी हुआ येलो अलर्ट
Next Article तेज प्रताप और तेजस्वी में लड़ाई? कार्यक्रम के पोस्टर से तेजस्वी आउट

Related Posts

Headlines

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
Headlines

टूटती उम्मीदों और उफनती लहरों के बीच लिखी जीत की कहानी, नवाजे गये 9 जांबाज इंजीनियर

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026

टूटती उम्मीदों और उफनती लहरों के बीच लिखी जीत की कहानी, नवाजे गये 9 जांबाज इंजीनियर

September 15, 2026

मंत्री नीतीश का बड़ा ऐलान- बिहार में बसेंगी स्मार्ट टाउनशिप, हुआ करार

September 15, 2026

चारदीवारी से बाजार तक पहुंची बिहार की महिलाएं, बदली लाखों परिवारों की तकदीर

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.