Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 08:10 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बेलपहाड़ी खदान फा’यरिंग मामले में दो गिरफ्तार, SDPO क्या बता गये… देखें
Headlines

बेलपहाड़ी खदान फा’यरिंग मामले में दो गिरफ्तार, SDPO क्या बता गये… देखें

November 1, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बेलपहाड़ी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के बेलपहाड़ी गांव में खदान संचालक और ग्रामीणों के बीच हुए लफड़े के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। इस घटना में पुलिस ने दो संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह लफड़ा बीते 25 अक्टूबर को खदान में हुए विस्फोट के बाद शुरू हुआ था। जानकारी के अनुसार, बेलपहाड़ी गांव स्थित अजहर इस्लाम के पत्थर खदान में हुए विस्फोट के बाद कुछ पत्थर उछलकर गांव के घरों पर जा गिरे थे। इससे ग्रामीण नाराज हो गए। इसी बात को लेकर ग्रामीणों और खदान संचालक के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गई। ग्रामीण जब खदान संचालक की क्रशर यूनिट पर पहुंचे तो विवाद और बढ़ गया। इल्जाम है कि संचालक और उसके कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और फायरिंग भी की। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। ग्रामीण मनोहर यादव ने इस संबंध में हिरणपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद कांड संख्या 105/25 दर्ज की गई।

एसपी के निर्देश पर बनी छापेमारी टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए पाकुड़ पुलिस कप्तान निधि द्विवेदी ने विशेष छापेमारी दल का गठन किया। इस टीम में हिरणपुर थानेदार रंजन कुमार, एसआई गोपाल कुमार महतो, गौरी शंकर प्रसाद, गौतम कुमार, संजीव कुमार, सहायक अवर निरीक्षक दिलीप कुमार, किशोर कुमार टुडू, सनातन माझी और सुरेश उरांव को टीम में शामिल किया गया। गठित टीम ने छापेमारी कर खदान संचालक अजहर इस्लाम के मैनेजर अंसारुल शेख और दिलबर हुसैन को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। SDPO दयानंद आजाद ने बताया कि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी की जाएगी।

ग्रामीणों और खदान संचालक के बीच पुराना विवाद

यहां याद दिला दें कि बेलपहाड़ी गांव में चल रहे खदान विस्फोटों को लेकर ग्रामीण और संचालक के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार विस्फोट से उनके घरों में दरारें आ गई हैं और जान-माल का खतरा बना रहता है। बीते 25 अक्टूबर को भी जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, तो दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई थी। मामले में दोनों ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

पाकुड़ के बेलपहाड़ी खदान फायरिंग मामले में दो गिरफ्तार, SDPO दयानंद आजाद क्या बता गये… देखें pic.twitter.com/9Ye9AJTX05

— News Samvad (@newssamvaad) November 1, 2025

इसे भी पढ़ें : बरसात के सन्नाटे में चली गो’ली, मा’रा गया पत्थर कारोबारी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार चुनाव : बारिश ने रोकी प्रचार की रफ्तार, इस दिन से साफ होगा मौसम
Next Article अदाणी फाउंडेशन ने बदल डाली गांव के पांच लड़कों की तकदीर… जानें कैसे

Related Posts

Headlines

सम्राट कैबिनेट में 20 बड़े एजेंडों पर मुहर, सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला

May 6, 2026
Headlines

पहले लव मैरिज, फिर बेवफाई और आखिर में कत्ल… चंदन ह’त्याकांड की पूरी कहानी

May 6, 2026
Headlines

भुरकुंडा में अवैध बालू का खेल बेनकाब

May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सम्राट कैबिनेट में 20 बड़े एजेंडों पर मुहर, सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला

May 6, 2026

पहले लव मैरिज, फिर बेवफाई और आखिर में कत्ल… चंदन ह’त्याकांड की पूरी कहानी

May 6, 2026

भुरकुंडा में अवैध बालू का खेल बेनकाब

May 6, 2026

JAC 12वीं रिजल्ट 2026 : बेटियों ने फिर दिखाया दम

May 6, 2026

बीवी के नाजायज संबंध का खौफनाक अंत, राज खोल गये SP… देखें वीडियो

May 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.