Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 05:07 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रक्षा बंधन पर बन रहे दो शुभ संयोग, जानें भाई की कलाई पर किस वक्त बांधें रक्षा सूत्र
Headlines

रक्षा बंधन पर बन रहे दो शुभ संयोग, जानें भाई की कलाई पर किस वक्त बांधें रक्षा सूत्र

August 21, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षा बंधन का त्योहार रविवार, 22 अगस्त को मनाया जाएगा. ज्योतिषविदों की मानें तो रक्षा बंधन त्योहार इस बार बेहद खास होने वाला है. रक्षा बंधन पर इस बार भद्रा का साया नहीं होगा यानी पूरे दिन राखी बांधी जा सकेगी. साथी ही दो शुभ संयोग भी बन रहे हैं.

ज्योतिषियों का कहना है कि रक्षा बंधन पर इस बार सुबह 5 बजकर 50 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 03 मिनट तक किसी भी वक्त राखी बांधी जा सकेगी. बता दें कि रक्षा बंधन पर भद्रा के साए में राखी नहीं बांधी जाती है जैसा कि इस बार नहीं होगा. आइए आपको रक्षा बंधन पर बन रहे इन शुभ संयोगों का महत्व बताते हैं.

Raksha Bandhan 2019: जानिए कब है रक्षा बंधन और राखी बांधने का शुभ समय | Raksha Bandhan 2019: Date, Significance And Special Foods For Rakhi - NDTV Food Hindi

 

शोभन योग– ज्योतिषविदों के मुताबिक, रक्षा बंधन के दिन सुबह 10 बजकर 34 मिनट तक शोभन योग बना रहेगा. मांगलिक और शुभ कार्यों को संपन्न करने के लिए शोभन योग को श्रेष्ठ माना जाता है. इस दौरान भाई की कलाई पर रक्षा सूत्रा बांधना ज्यादा शुभ और फलदायी हो सकता है.

धनिष्ठा नक्षत्र– रक्षा बंधन पर दूसरा शुभ धनिष्ठा नक्षत्र से जुड़ा हुआ है. 22 अगस्त को धनिष्ठा नक्षत्र शाम 7 बजकर 40 मिनट तक है. मंगल ग्रह धनिष्ठा नक्षत्र का स्वामी है. ऐसा कहते है कि धनिष्ठा नक्षत्र में जन्मे लोग अपने भाई-बहन से बहुत प्रेम करते हैं. इसलिए इस शुभ अवसर में भाई को राखी बांधने से दोनों के बीच अटूट प्रेम और ज्यादा गहरा होगा.

 

इसके अलावा सुबह 9 बजकर 34 मिनट से 11 बजकर 07 मिनट तक अमृत मुहूर्त रहेगा और दोपहर 12 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगी. इस शुभ पहर में भी आप भाई की राखी बांध सकती हैं.

रक्षा बंधन पर इस बार राखी बांधने के लिए 12 घंटे 13 मिनट की शुभ अवधि रहेगी. आप सुबह 5.50 से लेकर शाम 6.03 तक किसी भी वक्त रक्षा बंधन मना सकते हैं. वहीं भद्रा काल 23 अगस्त को सुबह 5 बजकर 34 मिनट से 6 बजकर 12 मिनट तक रहेगा.

A new twist to Raksha Bandhan: Brands pay tribute to Covid-19 warriors | Bollywood - Hindustan Times

 

क्यों नहीं बांधते भद्रा में राखी– हिंदू धर्म की मान्यताओं के मुताबिक, भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र शुभ मुहूर्त देखकर ही बांधना चाहिए. इस दिन राहुकाल और भद्रा के समय राखी बांधने से बचना चाहिए.

रक्षा बंधन पर बन रहे दो शुभ संयोग

 

कहते हैं कि भद्रा काल में राखी ना बांधने की वजह लंकापति रावण से जुड़ी है. कहते हैं कि रावण ने भद्राकाल में ही अपनी बहन से राखी बंधवाई. इस घटना के एक वर्ष बाद ही रावण का विनाश हो गया था.

रक्षा बंधन पर बन रहे दो शुभ संयोग

 

कैसा होना चाहिए रक्षा सूत्र– रक्षासूत्र तीन धागों का होना चाहिए. लाल पीला और सफेद. अन्यथा लाल और पीला धागा तो होना ही चाहिए. रक्षासूत्र में चन्दन लगा हो तो बेहद शुभ होगा. कुछ न होने पर कलावा भी श्रद्धा पूर्वक बांध सकते हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल: तुला राशि वाले आज बेवजह किसी बात में दखल देने से बचें, जानिए अन्य राशियों का हाल
Next Article चलती कार से उठी चिंगारी, बीच सड़क पर जली कार

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.