Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 22 October, 2026 • 09:35 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पलटी खाकर खड्डे में गिरी कार, हादसे में दो की मौत
Headlines

पलटी खाकर खड्डे में गिरी कार, हादसे में दो की मौत

January 16, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

भीलवाड़ा। जिले के शाहपुरा पुलिस थाना क्षेत्र के कादीसहना टोल नाका बाईपास के पास रविवार अलसुबह सड़क हादसे में दो जनों की मौत हो गई। यह हादसा स्विफ्ट कार के पलटी खाकर खड्डे में गिरने से हुआ।

पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त कार पर राजस्थान सरकार लिखी हुई नेम प्लेट लगी हुई है। कार महाराष्ट्र पासिंग की है। यह कार जहाजपुर से तेज गति की रफ्तार से शाहपुरा होकर जोधपुर के रास्ते पर आ रही थी और अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर शाहपुरा थाना प्रभारी घनश्याम सिंह मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे और क्रेन की सहायता से दोनों शवों व कार को खाई से बाहर निकलवाया। शवों को सेटेलाइट चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। कार में भारी मात्रा में अफीम डोडा चूरा भरा हुआ था यह मामला मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ा हो सकता है।

थाना प्रभारी घनश्यामसिंह ने बताया कि हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंच कर शवों को बाहर निकलवाकर अब मृतकों की शिनाख्तगी का पुलिस प्रयास कर रही है। हादसा कैसे हुआ, मृतक कौन थे व इनका मादक पदार्थो की तस्करी से क्या कनेक्शन है, इनके बारे में गंभीरता से छानबीन की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि गतवर्ष कोटड़ी व रायला में अफीम की तस्करी के मामले में दो कांस्टेबलों की मौत के बाद जिले में अफीम तस्करी के नये रास्तों का उपयोग कर तस्कर अपना काम कर रहे है। इस कारण में अफीम डोडा चुरा होने व नेम प्लेट राजस्थान सरकार की लगी होने से लग रहा है कि तस्करों के हौसले कितने बुलंद हो रहे है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में अभी ठंड और करने वाली है परेशान, जानें आज से लेकर 19 तारीख तक मौसम का हाल
Next Article Up Election 2022: टिकट न मिलने से नाराज सपा नेता ने की आत्मदाह की कोशिश

Related Posts

Headlines

राजधानी के इन नामचीन फूड आउटलेट्स पर छापा, सड़ा पनीर और कीड़े रेंगते ब्रेड मिले

October 21, 2026
Headlines

समाज खुद राम बनकर करे ‘दिमागी नक्सल’ रूपी रावण का वध : डॉ प्रदीप वर्मा

October 21, 2026
Headlines

छठ की तैयारी में जुटा रांची नगर निगम, घाटों पर सुरक्षा में चूक हुई तो अफसरों पर गिरेगी गाज

October 21, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 22 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 22, 2026

राजधानी के इन नामचीन फूड आउटलेट्स पर छापा, सड़ा पनीर और कीड़े रेंगते ब्रेड मिले

October 21, 2026

समाज खुद राम बनकर करे ‘दिमागी नक्सल’ रूपी रावण का वध : डॉ प्रदीप वर्मा

October 21, 2026

जियो की आंधी में सब छूटे पीछे, पहले दिन बरसे ₹70 हजार करोड़

October 21, 2026

छठ की तैयारी में जुटा रांची नगर निगम, घाटों पर सुरक्षा में चूक हुई तो अफसरों पर गिरेगी गाज

October 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.