Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 8 May, 2026 • 05:53 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दो उचक्कों ने बुजुर्ग पूनम के साथ कर दिया कांड, SP क्या बता गये… देखें
Headlines

दो उचक्कों ने बुजुर्ग पूनम के साथ कर दिया कांड, SP क्या बता गये… देखें

August 30, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
उचक्कों
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र की न्यू एजी को-ऑपरेटिव कॉलोनी में शुक्रवार की शाम उस वक्त खलबली मच गयी, जब एक महिला के गले से उचक्कों ने सोने की चेन छीन ली। महिला की चीख-चित्कार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और एक बदमाश को धर-दबोचा। दूसरा उचक्का भाग निकलने में कामयाब रहा, लेकिन पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए उसे भी ज्यादा देर तक आज़ाद नहीं रहने दिया और दबोच लिया।

दो उचक्कों ने झपटा चेन

न्यू एजी को-ऑपरेटिव कॉलोनी के मकान नंबर-169 में रहने वाली करीब 60 साल की पूनम सहाय शाम लगभग 6:50 बजे पास के DAV कपिलदेव मैदान के पास स्थित दुकान से सामान खरीदकर लौट रही थीं। जैसे ही वह घर के दरवाजे पर पहुंचीं, अचानक दो उचक्कों ने सामने आकर उन्हें घेर लिया। जबतक पूनम कुछ समझ पाती, तबतक उनमें से एक उचक्के ने झटके से उनके गले से सोने की चेन खींच ली और दोनों बदमाश भागने लगे। महिला ने चीखना-चिल्लाना शुरू किया। उसी दौरान सफेद हाफ टी-शर्ट और नीली जींस पहने बदमाश को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और उसे धुन दिया। तलाशी लेने पर उसकी जेब में छीना हुआ महिला का चेन बरामद कर लिया गया।

पुलिस की फौरी कार्रवाई में धराया दूसरा बदमाश

सूचना मिलते ही पुलिस गश्ती दल मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर उसके पैंट की जेब से सोने की चेन बरामद हुई। उसने अपना नाम मो आजाद उर्फ शेरू बताया। करीब 34 साल का आजाद पिस्का नगड़ी के टिकरा टोली का रहने वाला है। पूछताछ में उसने अपने साथी का नाम मो मुजफ्फर बताया। वह पुंदाग थाना क्षेत्र के ढिपाटोली रहने वाला है। मो मुजफ्फर मौके से टेम्पो (JH01EP7860) से भाग निकलने में कामयाब हो गया था।

DIG सह रांची SSP चंदन कुमार सिन्हा के आदेश पर हटिया DSP के देखरेख में SIT गठित की गयी। टीम ने छापेमारी कर भागे हुए आरोपी मो मुजफ्फर को चापू टोली चौक से धर दबोचा। पूछताछ में उसने अपराध गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टेम्पो को भी जब्त कर लिया है। इस बात की जानकारी आज यानी शनिवार को रांची के सिटी एसपी अजीत कुमार ने मीडिया के साथ साझा की। सुनें क्या बोल गये सिटी एसपी अजीत कुमार…

रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला से चेन छिनतई, दो स्नेचर को पुलिस ने दबोचा, सिटी एसपी एजीत कुमार क्या बता गये… देखें pic.twitter.com/6lOQCbS5oQ

— News Samvad (@newssamvaad) August 30, 2025

इसे भी पढ़ें : जेल IG का सख्त निर्देश- कुख्यात अपराधियों के बीच गुटबाजी पर लगाएं लमाम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजेल IG का सख्त निर्देश- कुख्यात अपराधियों के बीच गुटबाजी पर लगाएं लमाम
Next Article राशिफल @ 31 अगस्त 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

झारखंड

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026
Headlines

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026
Headlines

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 08 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 8, 2026

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026

चलती ट्रेन में पिस्तौल लहराकर मचाया आतंक, RPF ने निकाल दी हेकड़ी

May 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.