Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 11:45 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का बेटा 12 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार
Headlines

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का बेटा 12 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार

October 10, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। लखीमपुर कांड में पुलिस ने आशीष मिश्रा उर्फ मोनू को शनिवार को तकरीबन 12 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक आशीष को हत्या, दुर्घटना में मौत, आपराधिक साजिश और लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं में गिरफ्तारी हुई है. वहीं लखीमपुर कांड पर डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि हम आशीष मिश्रा को कस्टडी में ले रहे हैं. आशीष जांच में सहयोग नहीं कर रहा है. गिरफ़्तारी के बाद अब उसे कल कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा. इससे पहले आशीष मिश्रा की डॉक्टरी जांच के लिए डॉक्टरों का पैनल क्राइम ब्रांच में बुलाया गया. जहां आशीष का मेडिकल हुआ.

आशीष मिश्रा के वकील ने बताया कि वह आज रात जेल में रहेंगे, सोमवार को मामले की सुनवाई होगी.  आशीष मिश्रा लखीमपुर जेल में दाखिल किया गया है. पुलिस की गाड़ियों के साथ आशीष मिश्रा को लखीमपुर जेल पहुंचाया गया.रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने रात में ही पेश कर आशीष मिश्रा को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

जांच एजेंसी की पूछताछ में आशीष से 40 सवाल पूछे गए. इसी बीच SIT के एक सवाल का आशीष जवाब भी नहीं दे सका. आशीष से पूछा गया कि 3 अक्टूबर को दिन में 2:36 से 3:30 बजे तक वह कहां था? ऐसे में आशीष ने इसका जवाब नहीं दिया. वहीं कई और भी ऐसे सवाल रहे जिसका जवाब आशीष नहीं दे पाया.

सुबह 10.38 बजे क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंच गया था आशीष

आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री का बेटा आशीष मिश्रा शनिवार को सुबह 10.38 बजे क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंच गया था. क्राइम ब्रांच की ओर से 11 बजे तक पहुंचने के लिए कहा गया था, लेकिन आशीष समय सीमा खत्म होने से 22 मिनट पहले ही पहुंच गया. ख़ास बात यह रही कि आशीष लखीमपुर खीरी सदर विधानसभा के विधायक योगेश वर्मा के साथ स्कूटर से क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचा. स्कूटर योगेश वर्मा ही चला रहे थे.

आशीष मिश्रा पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचे तब पहले से ही वहां एसआईटी की टीम और पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद थे. एसडीएम सदर भी क्राइम ब्रांच के दफ्तर में थे और मजिस्ट्रेट को भी वहां बुला लिया गया था. मजिस्ट्रेट के सामने आशीष मिश्रा का कलमबंद बयान दर्ज कराया गया.

आशीष मिश्रा के समर्थन में बड़ी तादाद में जुटे समर्थक

क्राइम ब्रांच के दफ्तर में आशीष मिश्रा से इधर पूछताछ चल रही थी वहीं दूसरी तरफ लखीमपुर खीरी के बीजेपी दफ्तर पर अजय मिश्रा टेनी के समर्थक नारेबाजी कर रहे थे. बीजेपी कार्यालय आशीष मिश्रा के समर्थन में बड़ी तादाद में समर्थक जुट गए थे. समर्थक लगातार आशीष को निर्दोष बताते हुए नारेबाजी कर रहे थे.

ऐसे में आशीष मिश्रा के समर्थन में नारेबाजी करते समर्थकों को शांत कराने मंत्री अजय मिश्रा टेनी को बालकनी में आना पड़ा. उन्होंने समर्थकों से शांत रहने की अपील की और कहा कि वो पूछताछ के लिए गया है. ऐसी-वैसी कोई बात नहीं है. केंद्रीय मंत्री ने समर्थकों से कहा कि ऐसी-वैसी कोई बात हुई तो मैं भी आपके साथ हूं.

थार का नहीं था इंश्योरेंस

तिकुनिया हिंसा मामले में एक और खबर सामने आई कि जिस थार जीप ने किसानों की जान ली. उस थार का इंश्योरेंस खत्म हो गया था. गाड़ी का इंश्योरेंस 13 जुलाई 2018 से खत्म हो चुका है. बताया जा रहा है कि यह गाड़ी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के नाम पर है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसुबह-सुबह हिली धरती, इस तीव्रता से आया भूकंप
Next Article शुरू होने से पहले ही डूबी तेज प्रताप यादव की नांव, जानें क्या हुआ ऐसा?

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.