Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 02:45 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शुरू होने से पहले ही डूबी तेज प्रताप यादव की नांव, जानें क्या हुआ ऐसा?
बिहार

शुरू होने से पहले ही डूबी तेज प्रताप यादव की नांव, जानें क्या हुआ ऐसा?

October 10, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बिहार। बिहार में होने वाले उपचुनाव से पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव के साथ बड़ा खेल कर दिया है. तारापुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए दो दिन पहले तेज प्रताप के समर्थन से संजय कुमार ने निर्दलीय के तौर पर अपना नामांकन किया था. तेज प्रताप उपचुनाव में आरजेडी के खिलाफ अपने संगठन छात्र जनशक्ति परिषद का उम्मीदवार उतारना चाहते थे मगर क्योंकि उनका संगठन अभी चुनाव आयोग में पंजीकृत नहीं है और ना ही संगठन के पास कोई चुनाव चिन्ह है, इसी कारण से उन्होंने संजय कुमार को निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना समर्थन दिया.

तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद संजय ने नामांकन वापस लेने का लिया फैसला.

auto

तेज प्रताप का आशीर्वाद प्राप्त करके संजय कुमार ने तारापुर विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए अपना नामांकन तो कर दिया मगर दो दिन के अंदर ही तेजस्वी ने बड़ा खेल कर दिया. तेजस्वी ने शनिवार शाम संजय कुमार को अपने आवास पर बुलाया और उनसे मुलाकात की जिसके बाद उन्होंने अपना नामांकन वापस लेने का ऐलान कर दिया और आरजेडी में भी शामिल हो गए.

संजय कुमार ने कहा “बिहार में आरजेडी सरकार बनानी है इसीलिए मैंने फैसला किया है कि और आरजेडी परिवार को मजबूत बनाने के लिए मैं अपना नामांकन वापस लूंगा. अब मेरा मकसद है तारापुर से आरजेडी उम्मीदवार को जिताना.”

तारापुर सीट से अपना नामांकन वापस लेने के संजय कुमार के फैसले पर तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर कर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि संजय कुमार के तारापुर से नामांकन करने या अब अपना नामांकन वापस लेने के इस पूरे मामले में उनका कोई लेना देना नहीं है.  इस पूरे मामले में अपना नाम घसीटे जाने को लेकर तेज प्रताप ने तेजस्वी यादव के राजनीतिक सलाहकार संजय यादव पर हमला बोला.

तेज प्रताप ने ट्वीट करके लिखा “मेरे लिए चुनाव में आदरणीय तेज प्रताप यादव जी प्रचार करेंगे – संजय कुमार.. जनता के लिए संजय कुमार ने अपनी उम्मीदवारी वापस ली– आरजेडी.. ना मैंने कुछ कहा ना लिखा तो इसमें मेरा क्या रोल था या है ? हरियाणवी स्क्रिप्ट राइटर तुम यह फालतू सी ग्रेड कहानी कहीं और लिखना.. बिहारी सब समझते हैं.”

मेरे लिए चुनाव में आदरणीय तेजप्रताप यादव जी प्रचार करेंगें-संजय यादव,
जनता के लिए संजय यादव जी ने अपनी उम्मीदवारी वापिस ली-पार्टी,
ना मैंने कुछ कहा ना लिखा तो इसमें मेरा क्या रोल था या है?
हरियाणवी स्क्रीट राईटर तुम ये फालतू की सी ग्रेड कहानी कहीं और लिखना।
बिहारी सब समझतें हैं।

बता दें कि राजद में विरासत की लड़ाई तेज हो गयी है. राजद ने तेजप्रताप यादव को आधिकारिक तौर पर पार्टी से निकालने की घोषणा नहीं की है और न ही तेजप्रताप ने खुद पार्टी छोड़ने की कोई बात कही है लेकिन तेज प्रताप ने कई फैसले पार्टी लाइन के खिलाफ लिए हैं. हाल ही में तेज प्रताप ने तेजस्वी यादव पर बिना नाम लिए अपनी मां राबड़ी देवी और बहन मीसा भारती को इस उपचुनाव में स्टार प्रचारक नहीं बनाने पर ट्वीट कर तंज भी कसा था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकेंद्रीय गृह राज्य मंत्री का बेटा 12 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार
Next Article समाज का उलाहना बना प्रेमिका की हत्या का कारण, पड़ोसियों द्वारा लड़की को बौनी ठिगनी कहने पर प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका की कर दी हत्या

Related Posts

Headlines

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026
बिहार

‘बप्पा’ के उत्सव के लिए सुरसंड तैयार… सात दिन सजेगा दरबार, तगड़ी होगी सुरक्षा 

September 13, 2026
Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

‘बप्पा’ के उत्सव के लिए सुरसंड तैयार… सात दिन सजेगा दरबार, तगड़ी होगी सुरक्षा 

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.