WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
लखनऊ। यूपी राज्य सरकार ने देर रात छह वरिष्ठ आइपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। जिनके कार्यभार बदले गए हैं, उनमें अयोध्या के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव गुप्त भी हैं। डॉ. गुप्ता को अब महानिरीक्षक ( कानून एवं व्यवस्था) लखनऊ बनाया गया है।
बस्ती के आइजी अनिल कुमार राय को पीएसी सेंट्रल जोन लखनऊ भेजा गया है। मोदक राजेश डी राव को लखनऊ से हटा कर राय की जगह बस्ती का नया आइजी बनाया गया है। देवीपाटन गोंडा के आइजी राकेश सिंह अब प्रयागराज के आइजी होंगे, जबकि उनकी जगह उपेंद्र कुमार अग्रवाल को पुलिस मुख्यालय से देवीपाटन गोंडा भेजा गया है।

