Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 16 March, 2026 • 10:01 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » IG का हुक्म मिलते ही रात में रेस हुई पुलिस, भोर तक 71 वांटेड गिरफ्तार
Headlines

IG का हुक्म मिलते ही रात में रेस हुई पुलिस, भोर तक 71 वांटेड गिरफ्तार

October 19, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
IG
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Bokaro : रात गहरी थी। घड़ी ने 11 बजाए ही थे कि उत्तरी छोटानागपुर के कई जिलों में पुलिस के सायरन एक साथ गूंज उठे। बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा और चतरा… हर जिले की सड़कों पर पुलिस जीपें दौड़ पड़ीं। यह कोई सामान्य गश्ती नहीं थी, बल्कि बोकारो IG सुनील भास्कर के आदेश पर चलाया गया समकालीन विशेष अभियान था, जिसका मकसद था… फरार अपराधियों को पकड़ना और अपराध जगत की जड़ों तक पहुंचना।

71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारटों को निपटारा

17-18 अक्टूबर की रात में चले इस अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 71 अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनमें कई वांटेड और फरार अभियुक्त भी शामिल थे, जो महीनों से पुलिस को चकमा देकर भागे हुए थे। वहीं, 255 वारंटों का निपटारा किया गया। वारंटों के निष्पादन से कोर्ट के लंबित आदेशों पर कार्रवाई की रफ्तार तेज हुई।

Advertisement Advertisement

13 संगठित अपराध गिरोहों का भौतिक सत्यापन

पुलिस ने इस दौरान 13 संगठित अपराध गिरोहों का भौतिक सत्यापन किया। ये वही गिरोह हैं जो चोरी, लूट, जमीन कब्जा और अवैध वसूली जैसे मामलों में पहले से पुलिस फाइल में दर्ज थे। अभियान के दौरान उनके ठिकानों, मददगारों और फंडिंग के तरीकों को भी खंगाला गया।

दो अभियुक्तों के खिलाफ हुई कुर्की की कार्रवाई

अभियान में 2 अभियुक्तों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की गयी। जिन अभियुक्तों पर बार-बार समन और वारंट के बावजूद कार्रवाई नहीं हो पा रही थी, अब उनके खिलाफ सख्ती शुरू हो गई है।

किसी भी हाल में नहीं बख्शेंगे अपराधियों को : IG भास्कर

IG सुुनील भास्कर ने कहा कि यह अब तक का सबसे संगठित और समन्वित ऑपरेशन था, जिसमें सभी जिलों की टीमें एक साथ एक्टिव हुईं। IG ने कहा कि हमारा मकसद सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, बल्कि अपराध के पूरे तंत्र को तोड़ना है। हर गिरोह के आर्थिक और स्थानीय नेटवर्क की जानकारी इकट्ठा की जा रही है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के मौसम में शांति और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़ें : घर के पास दारू पीने से रोका तो दनादन दाग दी गो’लियां

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleघर के पास दारू पीने से रोका तो दनादन दाग दी गो’लियां
Next Article मिचेल स्टार्क की तूफानी गेंदबाजी, 176.5 kmph की रफ्तार से डाला बॉल

Related Posts

Headlines

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026
Headlines

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026
Headlines

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026

राशिफल @ 16 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 16, 2026

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.