Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 02:31 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड विधानसभा में जमकर हंगामा, मार्शल आउट
Headlines

झारखंड विधानसभा में जमकर हंगामा, मार्शल आउट

March 10, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
झारखंड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दसवें दिन मंगलवार को सदन की शुरुआत ही हंगामे के साथ हुई। जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई, भारतीय जनता पार्टी के विधायक हाथों में पोस्टर लेकर वेल में पहुंच गए। उन्होंने राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कुछ देर के लिए सदन का माहौल पूरी तरह गर्म हो गया और सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य आमने सामने नजर आए।

बाबूलाल मरांडी ने उठाए कई गंभीर सवाल

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरते हुए कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है और कानून व्यवस्था की हालत लगातार खराब हो रही है। उन्होंने दुमका की हालिया घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मजदूर यूनियन के नेताओं को गोली मार दी गई, लेकिन अब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। मरांडी ने रजरप्पा और गिरिडीह की घटनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि महिला दिवस के दिन गिरिडीह में उपायुक्त के व्यवहार को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। मरांडी का आरोप था कि राज्य में बिना पैसे कोई काम नहीं हो रहा है और सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। उन्होंने इन सभी मुद्दों पर सदन में विस्तार से चर्चा कराने की मांग की। साथ ही यह भी कहा कि यह सरकार मुख्यमंत्री की नहीं बल्कि बाबुओं की सरकार बन गई है।

auto

सरकार का जवाब, कानून व्यवस्था नियंत्रण में

विपक्ष के आरोपों पर संसदीय कार्य सह वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर कार्यमंत्रणा समिति में इन मुद्दों पर चर्चा का फैसला होता तो सदन में उस पर विस्तार से चर्चा कराई जाती। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था नियंत्रण में है और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में सरकार सख्ती से कार्रवाई कर रही है। मंत्री ने विपक्ष से कहा कि यदि किसी के पास कोई विशेष मामला है तो उसे सदन में रखा जाए, सरकार उस पर कार्रवाई करने के लिए तैयार है।

सदन में बढ़ा तनाव, तिवारी महतो को किया गया मार्शल आउट

बहस के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच माहौल और गरम हो गया। दोनों पक्षों के विधायक एक दूसरे के सामने खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। इसी बीच मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने विधायक तिवारी महतो की ओर हाथ का इशारा किया, जिसके बाद वे वेल में पहुंच गए। भाजपा के कई विधायक भी उनके साथ खड़े हो गए। यह देख विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो नाराज हो गए। उन्होंने आजसू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो को मार्शल आउट करने का निर्देश दे दिया। इसके बाद मार्शल उन्हें सदन से बाहर ले गए। हालांकि कुछ देर बाद वित्त मंत्री के हस्तक्षेप के बाद उन्हें दोबारा सदन में बुला लिया गया।

अल्पसंख्यक स्कूलों के छात्रों का मुद्दा भी उठा

हंगामे के बीच विधायक अरूप चटर्जी ने अल्पसंख्यक विद्यालयों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य में चल रहे कई अल्पसंख्यक स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने पूछा कि इन छात्रों को पाठ्यपुस्तक, कॉपी और मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना का फायदा क्यों नहीं दिया जा रहा है। इस पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि इन विद्यालयों को अभी तक सरकारी स्कूल का दर्जा नहीं मिला है। इसी वजह से उन्हें सीधे तौर पर इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। हालांकि उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार इस दिशा में प्रयास करेगी ताकि इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी जरूरी सरकारी सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई और सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार इस मामले में आगे कदम उठाने पर विचार करेगी।

इसे भी पढ़ें : रांची सिविल कोर्ट को फिर धम’की, मेल में लिखा ‘14 साइनाइट ब’म से करेंगे वि’स्फोट’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘मौ’त की घाटी’ ने निगल ली दो और जिंदगी
Next Article जामताड़ा सिविल कोर्ट को ड्रोन बम से उड़ाने की धमकी, SP ने खुद संभाला मोर्चा

Related Posts

जॉब/एजुकेशन

7वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, झारखंड में 772 पदों पर Vacancy

September 13, 2026
अन्य खबरें

जूते-चप्पल में जरा सी गलती पड़ सकती है भारी! गलत फुटवियर से हो सकती है ये परेशानियां

September 13, 2026
Headlines

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

7वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, झारखंड में 772 पदों पर Vacancy

September 13, 2026

जूते-चप्पल में जरा सी गलती पड़ सकती है भारी! गलत फुटवियर से हो सकती है ये परेशानियां

September 13, 2026

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.