Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 02:49 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » वैलेंटाइन डे: बॉलीवुड में अधूरी रह गई इन हस्तियों की प्रेम कहानी
Headlines

वैलेंटाइन डे: बॉलीवुड में अधूरी रह गई इन हस्तियों की प्रेम कहानी

February 14, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

बॉलीवुड के कई सुपरस्टार अपनी रील लाइफ से लेकर रियल लाइफ प्रेम कहानी को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। दर्शकों ने इन जोड़ी की प्रेम कहानी को बड़े पर्दे पर बहुत पसंद किया, लेकिन असल जिंदगी में इनकी प्रेम कहानियांं अधूरी रह गई। वैलेंटाइन डे पर हम बता रहे हैं कुछ ऐसे सेलिब्रिटी की प्रेम कहानी जो अधूरी रह गई।

देवानंद और सुरैया
दिग्गल अभिनेता देव आनंद और सुरैया साल 1948 में रिलीज हुई फिल्म ‘विद्या’ के सेट पर पहली बार मिले थे और पहली नजर के इश्क में दोनों एक दूसरे को दिलों जान से चाहने लगे। दोनों ने अपने रिश्ते को लगभग दो साल तक सबसे छुपकररखा, लेकिन साल 1950 में फिल्म ‘अफसर’ की शूटिंग के दौरान दोनों का प्रेम जगजाहिर हो गया। सुरैया की नानी को जब इस बात का पता चला तो वह बहुत नाराज हुई। इसकी सबसे बड़ी वजह थी कि देव आनंद हिन्दू थे और सुरैया मुस्लिम। सुरैया के घर में उनकी नानी का हुक्म चलता था।आखिरकार नानी के इस रवैये के कारण इस खूबसूरत प्रेम कहानी की दास्तान अधूरी रह गई।

दिलीप कुमार और मधुबाला
दिलीप कुमार और मधुबाला फिल्म जगत की सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक है। दोनों की प्रेम कहानी बड़े पर्दे पर काफी पसंद की गई, लेकिन रियल लाइफ में दोनों की प्रेम कहानी अधूरी रह गई। दिलीप और मधुबाला की प्रेम कहानी शुरू हुई 1951 में आई फिल्म ‘तराना’ के सेट पर। दोनों ने पहली बार एक दूसरे को देखा और देखते ही फिदा हो गए, लेकिन दिलीप कुमार अपने प्यार का इजहार करने में हिचकिचा रहे थे। तब मधुबाला ने पहल करते हुए खूबसूरत अंदाज में दिलीप कुमार से अपने प्यार का इजहार किया। दोनों ने कई फिल्मों में साथ में अभिनय किया, जिसमे ‘अमर’ और’ मुगल ए आजम’ भी शामिल है। लेकिन उनका रिश्ता मधुबाला के पिता को रास नहीं आया और दोनों जुदा हो गए।

राजकपूर और नरगिस
राजकपूर और नरगिस की पहली मुलाकात साल 1948 में हुई थी। राजकपूर एक दिन अचानक नरगिस की मां से किसी काम के सिलसिले में मिलने के लिए उनके घर गए, लेकिन उस समय नरगिस घर में अकेली थी और उस समय रसोई में पकौड़िया तल रही थी। जब नरगिस ने दरवाजा खोला तो उनके हाथ में बेसन लगा हुआ था, जो उनके गाल पर लग गया। नरगिस का यह भोलापन देखकर राजकपूर अपना दिल हार बैठे। दोनों ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में अभिनय किया। दोनों की ऑनस्क्रीन लव स्टोरी काफी पसंद की गई। लेकिन दोनों की रियल लव स्टोरी कामयाब नहीं हो पाई। दरअसल राज कपूर पहले ही शादीशुदा थे। वो न नरगिस को छोड़ना चाहते थे और न ही अपने परिवार को। जब नरगिस को इस बात का एहसास हुआ तो वह राजकपूर से अलग हो गई।

श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती
साल 1984 में बनी फिल्म ‘जाग उठा इंसान’ के शूटिंग के दौरान श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती के बीच प्यार की पहली शुरुआत हुई थी। उस वक्त मिथुन पहले से शादी शुदा थे और श्रीदेवी यह बात जानती थी। श्रीदेवी चाहती थी कि मिथुन अपनी पत्नी को तलाक देकर उनसे शादी कर ले, लेकिन मिथुन ऐसा नहीं कर पाए जिसके बाद दोनों के रिश्ते में दूरियां आने लगी और इस प्रेम कहानी का अंत हो गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को बॉलीवुड हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि
Next Article ‘सूरज पे मंगल भारी’ से फातिमा सना शेख का फर्स्ट लुक जारी, निभा रही हैं मराठी लड़की के किरदार

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.