Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 10:24 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » वाराणसी: गंगा खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही, बढ़ाव से प्रभावित क्षेत्रों का दायरा भी बढ़ा
Headlines

वाराणसी: गंगा खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही, बढ़ाव से प्रभावित क्षेत्रों का दायरा भी बढ़ा

August 28, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

वाराणसी : वाराणसी में गंगा खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है। जलस्तर में लगातार बढ़ाव से बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दायरा भी बढ़ने लगा है। प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन ठहर गया है। गांव और शहरी मोहल्ले टापू बन गये हैं। रविवार को सामने घाट क्षेत्र की काॅलोनियों में लोगों की बढ़ रही मुश्किलों की जानकारी पर जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा एनडीआरएफ के विशेष बोट से प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे और मारुतिनगर में लोगों से संवाद कर मदद का भरोसा दिया।

प्रभावित क्षेत्र के जायजा लेने के बाद जिलाधिकारी ने नीचे के इलाकों में रह रहे लोगों को बाढ़ राहत शिविर में जाने का अनुरोध किया। सामनेघाट के सामने दर्जनभर से अधिक कॉलोनियों में 100 से ज्यादा मकान पानी में घिर गए हैं। इस इलाके के बहुमंजिली भवन में रहने वाले नागरिक अपने ही मकान में शरण लिए हैं। खिड़किया घाट (नमो घाट )पर नमस्कार की मुद्रा वाली आकृति पूरी तरह डूब गई है।

केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार

दशाश्वमेध शीतलाघाट के ऊपरी सीढ़ी को पार कर गंगा की लहरें सब्जी मंडी तक पहुंच गई हैं। जिले के ग्रामीण अंचल रमना, डाफी, चिरईगांव, व चौबेपुर ,ढाब क्षेत्र के दर्जनभर गांव टापू बन गये हैं। उनका आसपास के गांवों और मुख्य सड़क से सम्पर्क कट गया है। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार रविवार की दोपहर 12 बजे भी जलस्तर एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे की गति से बढ़ रहा था। दोपहर 12 बजे गंगा का जलस्तर 71.78 मीटर दर्ज किया गया। 06.8एमएम बारिश भी हुई। अब तक गंगा का वाराणसी में उच्चतम बिंदु 73.901 मीटर रहा है। अनुमान है कि गंगा में बढ़ाव का यही हाल रहा तो सोमवार दोपहर तक गंगा का जलस्तर खतरा बिंदु के ऊपर 72 मीटर तक जा पहुंचेगा।

सामाजिक संस्थाएं और भाजपा कार्यकर्ता भी मदद में उतरे

उधर,गंगा के पलट प्रवाह से वरुणा भी रौद्र रूप धारण कर कहर बरपा रही है। तटवर्ती इलाकों में हाहाकार मचा हुआ है। हजारों परिवार पलायन कर चुके हैं और उनके मकान जलमग्न हो चुके हैं। शासन के निर्देश पर एनडीआरएफ के राहत और बचावकर्ता बाढ़ में फंसे लोगों का लगातार रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं।

कोनिया, सरैयां, पुलकोहना, सोनातालाब, नक्खीघाट, नई बस्ती, बघवानाला ,ढ़ेलवरिया, सलारपुर, सरायमोहना,चौकाघाट में लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। बाढ़ के चलते प्रभावित क्षेत्र के बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो गई है। उधर, मोक्षतीर्थ मणिकर्णिका घाट की ओर जाने वाली गलियों में पानी भर गया है और हरिश्चंद्र घाट भी डूब गया है। ऐसे में शवदाह के काम में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मणिकर्णिका घाट स्थित अंत्येष्टि स्थल तक अब नाव से लोग शवदाह के लिए जा रहे हैं।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की मदद के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक संस्थाएं भी आगे आई हैं। भाजपा कार्यकर्ता अलग-अलग इलाकों में भ्रमण कर सूखा राहत सामग्री लोगों तक पहुंचा रहे हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार में अपराधी बेलगाम, सरेआम हो रहीं हत्याएं: तारकिशोर प्रसाद
Next Article तृणमूल छात्र परिषद स्थापना दिवस पर ममता-अभिषेक ने दी शुभकामनाएं

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.