Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 16 March, 2026 • 12:03 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सुपरटेक ट्विन टावर केस की विजिलेंस ने शुरू की जांच, 3 IAS समेत 30 के खिलाफ FIR
Headlines

सुपरटेक ट्विन टावर केस की विजिलेंस ने शुरू की जांच, 3 IAS समेत 30 के खिलाफ FIR

October 8, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

यूपी। सुपरटेक ट्विन टावर मामले में उत्तर प्रदेश की विजिलेंस ने जांच शुरू कर दी है. अब तक इस केस से जुड़े 30 लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है. इस एफआईआर में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ ही सुपरटेक से जुड़े निदेशकों के नाम भी शामिल हैं. आरोपी अफसरों में से तीन आईएएस अधिकारी भी हैं जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ नियोजन अधिकारी वैभव गुप्ता की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विजिलेंस ने जांच शुरू कर दी है. ये एफआईआर धारा 166, 120बी (आपराधिक साजिश) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा सात के तहत दर्ज की गई है. जांच समिति की संस्तुति के बाद उत्तर प्रदेश शासन ने नोएडा प्राधिकरण के सुपरटेक मामले में संलिप्त पाए गए अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. इस एफआईआर में सुपरटेक के चार निदेशक और दो आर्किटेक्ट के नाम भी शामिल हैं.

Advertisement Advertisement

सुपरटेक ट्विन टावर (फाइल फोटो)

सुपरटेक ट्विन टावर की जांच के लिए बनाई गई कमेटी ने नोएडा प्राधिकरण के 26 अधिकारियों की संलिप्तता पाई थी जिसमें से दो की मृत्यू हो चुकी है. चार अधिकारी सेवारत हैं और 20 अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं. सेवारत चार अधिकारियों में से एक अधिकारी पहले ही निलंबित किया जा चुका है. अन्य तीन अधिकारियों के खिलाफ भी नोएडा प्राधिकरण ने निलंबन की कार्यवाही शुरू कर दी है. रिटायर अधिकारियों के खिलाफ भी नियमों के मुताबिक कार्रवाई के आदेश प्राधिकरण ने दे दिए हैं.

नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ऋतु महेश्वरी ने इस संबंध में कहा है कि समिति ने अपनी आख्या में दो वास्तुविद संस्थानों को चिह्नित करते हुए उनके वास्तुविदों की संलिप्तता बताई है. लिहाजा इन वास्तुविद संस्थानों और वास्तुविदों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कांउसिल ऑफ आर्किटेक्चर को निर्देश दे दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि जांच समिति की रिपोर्ट में ये भी खुलासा हुआ है कि सुपरटेक लिमिटेड ने ले-आउट प्लान में आरक्षित 7000 वर्गमीटर ग्रीन बेल्ट को भूखण्ड में मिलाकर कर अवैध कब्जा लिया है. इस सम्बन्ध में ग्रीन बेल्ट को अतिक्रमण से मुक्त कराने और अधिकारियों के खिलाफ 15 दिन में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleयुवक ने पंखे से लटक कर की आत्महत्या
Next Article चीन की निगरानी कर रही अमेरिकी परमाणु पनडुब्बी के साथ हादसा, कई नौसैनिक घायल

Related Posts

Headlines

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026
Headlines

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026
Headlines

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026

राशिफल @ 16 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 16, 2026

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.