Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 10:10 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » विंध्यवासिनी धाम की भी आतंकियों ने की थी रैकी, बढ़ी चौकसी, पुलिस-प्रशासन अलर्ट
Headlines

विंध्यवासिनी धाम की भी आतंकियों ने की थी रैकी, बढ़ी चौकसी, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

April 5, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

मीरजापुर। गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर पर हुई घटना को लेकर विंध्यवासिनी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकसी बढ़ा दी गई है। विंध्यवासिनी मंदिर से लेकर रेलवे स्टेशन, रोडवेज तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। यही नहीं, दर्शनार्थियों को भी सतर्क व सावधान रहने को कहा गया।

मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने चैत्र नवरात्र मेला के तीसरे दिन सोमवार की रात विंध्याचल मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी। गोरखपुर की घटना को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में जो आतंकी गिरफ्तार हुआ है उसके संपर्क में पांच लोग आए थे। उत्तर प्रदेश के काशी, प्रयागराज, मथुरा, अयोध्या व विंध्यवासिनी धाम की आतंकियों ने रैकी की थी, इसलिए सभी सार्वजनिक स्थलों पर गहन जांच करने करने के साथ बसों व वाहनों को भी बकायदा चेक करने की आवश्यकता है। मेले में लगे सभी सुरक्षाकर्मियों को निर्देशित किया कि ड्यूटी के साथ अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दें। विंध्य कॉरिडोर व विंध्याचल की लोकप्रियता को लेकर सभी प्रकार के अराजकतत्व सक्रिय हैं। उस पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रकाश, पेयजल व सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखा जाए। सभी अधिकारी व पंडा पहचान पत्र साथ रखें। मंगलवार को अधिक भीड़ होने की संभावना पर सभी व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया है।

auto

निर्धारित स्थान पर लगवाएं दुकान, सड़क किनारे खड़े वाहनों पर हो कार्रवाई

मंडलायुक्त ने जाम का कारण बने सवारी वाहन (ऑटो) पर कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों पर तत्काल कार्रवाई करें। सड़क किनारे लगे ठेले और दुकान को निर्धारित स्थान पर लगवाएं। न मानने पर कार्रवाई करें।

सफाई के साथ पानी टैंकर की आवश्यकता, घाट पर जाने के लिए लगाएं संकेतक बोर्ड
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा कि थाना कोतवाली रोड पर सफाई के साथ पानी टैंकर की आवश्यकता है। इसे तत्काल कर लिया जाए। घाट पर जाने के लिए संकेतक बोर्ड लगाया जाए, ताकि दर्शनार्थियों को कोई असुविधा न हो और वे आसानी से गंगा घाट तक पहुंच सकें। भैरव घाट पर बैरिकेडिंग और जाली लगवाने का निर्देश दिया। अखाड़ा घाट पर बैरिकेडिंग तो है, लेकिन टेंट नहीं है। तत्काल टेंट लगाया जाए, ताकि दर्शनार्थियों को छाया मिल सके।

पार्टियों के झंडे लगे देख वाहनों को ना छोड़ें, विधिवत करें चेकिंग

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने कहा कि सभी सुरक्षा टीम विधिवत चेकिंग करें। पार्टियों के झंडे लगे देख वाहनों को ना छोड़ें बल्कि उन्हें भी जांच परख कर ही आगे जाने दें। विंध्याचल थाना प्रभारी नीरज पाठक को मेला क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने की जिम्मेदारी सौंपी।

छह अप्रैल को आ सकते हैं राज्यपाल कलराज मिश्र

मंडलायुक्त ने बताया कि मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए छह अप्रैल को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र के विंध्याचल आने की संभावना है। इसके लिए पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कर ली जाए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअयोध्या : मार्ग दुर्घटना में दो की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दु:ख
Next Article नहाय-खाय के साथ आज से शुरु चैती छठ महापर्व

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026

कनेक्टिविटी की रफ्तार पकड़ेगा बिहार, पथ निर्माण मंत्री ने कसी नकेल

September 12, 2026

इंजीनियरिंग-पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 98% दाखिला, छात्रों को जर्मन-जापानी सिखाएगी सम्राट सरकार

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.