Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 02:34 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शिवराज और कमलनाथ के बीच जुबानी जंग जारी, फिर साधे एक-दूसरे पर सवाल
Headlines

शिवराज और कमलनाथ के बीच जुबानी जंग जारी, फिर साधे एक-दूसरे पर सवाल

February 9, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीच जुबानी जंग जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज ने एक बार फिर कमलनाथ से सवाल पूछते हुए उन पर हमला बोला है। साथ ही कांग्रेस में मचे अंदरूनी घमासान और मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर हो रही बयानबाजी पर कटाक्ष किया है। वहीं कमलनाथ ने भी सवाल के जवाब में सवाल पूछते हुए मुख्यमंत्री शिवराज पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि जनता आपकी घोषणाओं का हिसाब मांग रही है।

मुख्यमंत्री शिवराज ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि मध्यप्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में विकास यात्रा चल रही है। लोकार्पण, भूमिपूजन के कार्य होने के साथ पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं का स्वीकृति पत्र देने का काम हो रहा है। विकास यात्रा के मध्यम से जनसेवा का एक महायज्ञ चल रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार मिशन के लिए होती है, लेकिन कमलनाथ जी ने सवा साल कमीशन की सरकार चलाई। वल्लभ भवन में बैठकर कमीशन हड़पने का काम किया है। उनकी सरकार झूठ की बुनियाद पर खड़ी थी, अब फिर आसमान के तारे तोड़कर लाने की बात कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि झूठे वादे उजागर करना मेरा धर्म है और इसी के साथ उन्होंने कांग्रेस से आज का सवाल किया। उन्होंने कहा कि अपने वचनपत्र में उन्होंने कहा था कि मिट्टी व बीज परीक्षण की निःशुल्क सुविधा देंगे। सिंचाई साधनों की अनुदान राशि बढ़ाई जाएगी। क्यों पूरा नहीं किया? वहीं कांग्रेस में मचे अंदरूनी घमासान और मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर हो रही बयानबाजी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि ‘दिल बहलाने को ‘ग़ालिब’ ये ख़याल अच्छा है…. कांग्रेस का कोई धनी-धोरी प्रदेश क्या देश में ही नहीं है। उनके नेता कह रहे हैं कि अभी मुख्यमंत्री का चेहरा तय नहीं है। जनता कह रही है कि कांग्रेस की सरकार नहीं आनी है।’

कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से पूछा सवाल

वहीं दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कृषि स्टार्ट अप योजना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज ने सवाल पूछा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा आपहि बांट, आप तराजू, आपहि बैठा तौलता। शिवराज जी, आप खुद ही घोषणा करते हैं, खुद ही अपनी पीठ थपथपा लेते हैं और खुद ही उस घोषणा को कूड़े में फेंक देते हैं। आपकी निकास यात्रा में जनता इन घोषणाओं का हिसाब मांग रही है। कहीं काले झंडे दिखाए जा रहे हैं, कहीं किसान कपड़े उतार कर प्रदर्शन कर रहे हैं, कहीं पंचायत भवनों के ऊपर ताला डाल दिया जा रहा है तो कहीं फर्जी विकास का रथ भ्रष्टाचार वाली सड़कों के अंदर धंस जा रहा है।

कमलनाथ ने कहा कि फिर भी आप जनता के किसी सवाल का जवाब नहीं दे रहे है। आपसे मेरा सवाल है, आपने घोषणा की थी कि 100 करोड़ रुपए के “मध्य प्रदेश कृषि स्टार्टअप कोष” की स्थापना की जाएगी एवं कृषि उद्यमियों को इस कोष का इस्तेमाल कर कृषि क्षेत्र में आधुनिक उद्यम लगाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। जनता को बताइए कहां है यह कोष और कहां है वह आमंत्रण? जवाब दो शिवराज जी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभारत का छठा विमान तुर्किये पहुंचा, राहत व बचाव कार्य जारी
Next Article प्रधानमंत्री मोदी को पसंद आया मप्र की लहरी बाई का मिलेट्स बीज बैंक

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.