Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 15 March, 2026 • 04:23 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गुंडई करने वालों की पुलिस ने निकाली हेकड़ी… देखें
Headlines

गुंडई करने वालों की पुलिस ने निकाली हेकड़ी… देखें

February 14, 2024No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
गुंडई
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Jamshedpur : जमशेदपुर में गुंडई करने वाले दागी विकास तिवारी और उसके गुर्गे की हेकड़ी पुलिस ने निकाल दी। पकड़े जाने के बाद दागी विकास तिवारी और उसके साथियों को रोड पर पैदल मार्च कराया गया, ताकि लोगों के मन से विकास तिवारी का खौफ खत्म हो जाये। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर लोगों से खूब वाहवाही बटोरी। दागी विकास तिवारी छोटू पंडित मर्डर केस में सजायाफ्ता कैदी है। उसके खिलाफ जमशेदपुर के अलग-अलग थानों में करीब 20 संगीन केस दर्ज है। इसमें एक हत्या, हत्या के प्रयास 4, आर्म्स एक्ट 3, रंगदारी नहीं मिलने पर फायरिंग कर देने का 1, गृहभेदन 2, चोरी 3, रंगदारी 1, आगजनी 1, मारपीट 2 एवं सरकारी कामकाज में बाधा 2 केस दर्ज है। गिरफ्तार विकास तिवारी के भाई शुभम तिवारी और अतुल तिवारी को पुलिस बहुत जोर-शोर से खोज रही है।

जमशेदपुर के पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने आज मीडिया को बताया कि बीते 12 फरवरी को मानगो थाना क्षेत्र के कृष्णा रोड दाईगुटू मोहल्ले में जाकर गुंडई की। दो लोगों शंकर सिंह और अनिल साव को मारपीट कर बेतरह जख्मी कर दिया था। बच्चों-बच्चों की लड़ाई में दागी विकास तिवारी दादागिरी दिखाने मोहल्ले में पहुंचा था। तब मौके पर फायरिंग भी की गई थी। दागी विकास तिवारी इलाके में अपनी हुकूमत चलाना चाहता था। जमशेदपुर के पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने इस वारदात को गंभीरता से लिया। सिटी SP की देखरेख में एक स्पेशल टीम बनाई। इस बीच पुलिस कप्तान किशोर कौशल को गुप्त सूचना मिली कि बदमाश विकास तिवारी अपने कुछ दोस्तों के साथ जमशेदपुर छोड़ बाहर निकलने की फिराक में है। इसपर आगे का टास्क सिटी SP को दिया गया। हाईवे पर एक कार (JHO5 DL 0374) को घेरा गया। सूचना पक्की निकली। दागी विकास तिवारी अपने चार दोस्तों प्रिंस सिंह, संजर अहमद उर्फ आरजू, सागर प्रसाद एवं अंकित कुमार को धर-दबोचा। इनके पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा गोलियां, घटना में इस्तेमाल इनोवा गाड़ी, एक कार एवं हॉकी स्टीक मिले। गिरफ्तार सागर प्रसाद भी पहले एक बार जेल जा चुका है।

Advertisement Advertisement

इसे भी पढ़ें : जेवर दुकान में दिन दहाड़े घुसे लुटेरे, मालिक को पिस्टल भिड़ाया… फिर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजेवर दुकान में दिन दहाड़े घुसे लुटेरे, मालिक को पिस्टल भिड़ाया… फिर
Next Article राजधानी में झमाझम बारिश, बर्फबारी भी हुई… देखें वीडियो

Related Posts

Headlines

दूध टैंकर की टक्कर से टाटा मैजिक जा घुसी हाईवा में, फिर…

March 15, 2026
झारखंड

नारी शक्ति को सलाम : सुंदरपहाड़ी में सम्मान से चमक उठीं संघर्ष की कहानियां

March 14, 2026
Headlines

इश्क, शक और साजिश का नतीजा… विकास ह’त्याकांड… 12 घंटे के भीतर खुला राज

March 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 15 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 15, 2026

दूध टैंकर की टक्कर से टाटा मैजिक जा घुसी हाईवा में, फिर…

March 15, 2026

नारी शक्ति को सलाम : सुंदरपहाड़ी में सम्मान से चमक उठीं संघर्ष की कहानियां

March 14, 2026

इश्क, शक और साजिश का नतीजा… विकास ह’त्याकांड… 12 घंटे के भीतर खुला राज

March 14, 2026

त्योहारों पर रांची में सुरक्षा टाइट, PCR टीम को मुस्तैद रहने का आदेश

March 14, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.