Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 02:32 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला, दिन में चुभने लगी धूप रात में पड़ रही तेज ठंड
Headlines

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला, दिन में चुभने लगी धूप रात में पड़ रही तेज ठंड

February 4, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम में अचानक आए बदलाव के चलते दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, धूप भी चुभ रही है। ज्यादातर शहरों में पारा 28 डिग्री के पार पहुंच गया है। हालांकि रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। खासकर पचमढ़ी, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर समेत प्रदेश के 20 से ज्यादा शहरों में पारा 10 डिग्री के नीचे ही चल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है।

प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन में तेज धूप पड़ रही है। दमोह, मंडला, राजगढ़ में पारा 30 डिग्री के पार चल रहा है। वहीं, खंडवा, खरगोन, रतलाम, उज्जैन, गुना, इंदौर, सिवनी, सीधी, उमरिया में पारा 28 डिग्री से ज्यादा है। आसमान साफ रहने से धूप चुभने लगी है। दिन में जहां धूप और गर्मी का असर है, वहीं रात में ठंड बरकरार है। खासकर प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में दो रातें सबसे ठंडी रही। यहां पारा 2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। बैतूल, भोपाल, दतिया, धार, ग्वालियर, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, नौगांव, रीवा, सागर, सतना, उमरिया, मलाजखंड में तापमान 10 डिग्री से नीचे ही चल रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के गुजरने के बाद उत्तर से सीधी हवा आ रही है। वातावरण में नमी भी कम हो गई थी। बादल भी नहीं है। दोपहर में तेज हवा भी नहीं चल रही है। इसलिए आसमान बिल्कुल साफ रहता है और धूप चुभ रही है। वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिन भी दिन के समय ऐसा ही तापमान रहेगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमप्रः पूर्व मंत्री पवैया की बेटी को मिली तेजाब फेंकने की धमकी
Next Article दिल्ली यूनिवर्सिटी में बिना फीस दिए पढ़ेंगे अनाथ बच्चे

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.