Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 12:10 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ऐसा क्या हुआ था की अभिनेत्री रेखा की सास ने आशीर्वाद की जगह चप्पल निकाल ली थी
Headlines

ऐसा क्या हुआ था की अभिनेत्री रेखा की सास ने आशीर्वाद की जगह चप्पल निकाल ली थी

April 1, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

साल 1973 में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा और विनोद मेहरा की शादी की खबरों ने खूब तूल पकड़ा था। मीडिया में रेखा और विनोद की गुपचुप शादी की खबरें खूब छपी थी, जिसके कारण एक्टर की मां काफी नाराज हो गई थीं।

रेखा को देख सास ने आशीर्वाद की जगह निकाल ली थी चप्पल, इस वजह से टूटे कई घर
मां और पत्नी में किसे चुनें? भारतीय समाज में एक विवाहित पुरुष आज भी इसी दुर्दशा से पीड़ित हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों में से किसी एक का साथ देने पर ही उसे तरह-तरह की बातें सुनने को मिलती हैं। यह स्थिति तब ज्यादा भयावक हो जाती है, जब बहू और सास की आपस में जरा भी न बनती हो। इस दौरान एक पति उस बॉल की तरह होता है, जिसको कभी इधर तो कभी उधर फेंका जाता है।

auto

यासीर उस्मान की किताब ‘रेखा: एन अनटोल्ड स्टोरी‘ में इस किस्से का जिक्र किया गया है, जब विनोद मेहरा रेखा से शादी करके उन्हें अपने घर कोलकाता में ले आए थे। किताब के मुताबिक रेखा जब विनोद मेहरा के घर आईं तो विनोद की मां यानी कमला मेहरा ने एक्ट्रेस को देख गुस्से में अपनी चप्पल तक निकाल ली थी। रेखा जैसे ही अपनी सास के पैर छूने आगे बढ़ीं तो उन्होंने एक्ट्रेस को धक्का मारकर उन्हें खुद से दूर हटा दिया था, जिसके कारण वह दरवाजे के पास जाकर खड़ी हो गईं।

विनोद मेहरा से अलग होने के बाद उसी साल 1973 में रेखा ने विनोद मेहरा की मां के बारे में बात करते हुए कहा था ‘उनकी मां मेरी विचारधाराओं की कभी से कोई प्रशंसक नहीं थीं। उनके लिए मैं हमेशा से ही एक बदनाम अभिनेत्री थी। मैंने जब विनोद से मां और प्यार में से किसी एक को चुनने के लिए कहा तो विनोद ने मां को चुनना बेहतर समझा, जोकि हमारे अलग होने का सबसे बड़ा कारण थीं। विनोद की वजह से उनकी मां को शुरुआत में बहुत बर्दाश्त किया था लेकिन अब मैं उन्हें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करूंगीं।’

इस बात में कोई दोराय नहीं कि पहले जब लड़कियों की शादी होती थी तो वे सास के लाख के ताने के बाद भी परिवार के मूल्यों और परंपराओं को अच्छे से समझती थीं। लेकिन अब महिलाएं शिक्षित हैं नौकरी करती हैं और अपने नए घर में अपना मान स्थापित करना चाहती हैं। ऐसे में बहू और सास के बीच छोटी-छोटी बातों की झड़प का असर पति-पत्नी के रिश्ते पर पड़ने लगता है। रेखा और विनोद मेहरा के अलग होने की भी यही सबसे बड़ी वजह थी कि एक्टर कभी भी अपनी मां और पत्नी के बीच तालमेल नहीं बिठा पाए।

जब दो लोगों में नहीं बन पाती है, तो उनका साथ रहना भी मुश्किल हो जाता है। यह स्थिति सास-बहू के साथ ही नहीं बल्कि पति-पत्नी के साथ भी है। ऐसे में कोल्ड ऐटिट्यूड वाला माहौल रिश्तों पर और भी असर डालता है। भले ही आप दोनों एक-दूसरे से मुंह से कुछ न भी कहें, लेकिन आपका कटु व्यवहार एक अजीब सा तनाव पैदा कर देगा, जिसकी वजह से झगड़े और भी बढ़ते हैं। रेखा के साथ भी यही हुआ था। शादी के बाद एक्टर उन्हें अचानक अपने घर ले गए थे, जिसके कारण भी उनकी मां का व्यवहार नई-नवेली दुल्हन के लिए बद से बदतर हो गया था।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमां को मारता देख बेटा ने दादा की हथौड़ी से मारकर की हत्या
Next Article जल्द ही रिलीज होने वाली है हेरा फेरी 3, निर्माताओं ने फिल्म के बारे में दिए संकेत

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.