WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मंत्रालय जाने के क्रम में एकाएक पुराना विधानसभा के पास स्थित शहीद मैदान की ओर अपने वाहन को ले जाने का आदेश देते हैं। किसी को कुछ समझ नहीं आया कि मुख्यमंत्री आखिर ऐसा आदेश क्यों दे रहे हैं। शहीद मैदान के पास पहुंचते ही मुख्यमंत्री मैदान में कतारबद्ध खाना खा रहे गरीब व असहाय लोगों के बीच पहुंच गये। वहां बैठे लोगों से सीएम हेमंत सोरेन ने उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे मालूम है परेशानी हो रही है। लेकिन आपकी सुरक्षा के लिए यह जरूरी है। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि राज्य में कोई भी भूखा नहीं रहेगा।



