Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 14 March, 2026 • 02:20 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जब शहर सो रहा था, तब बालू माफियाओं की नींद हराम कर थे SDM… जानें कैसे
Headlines

जब शहर सो रहा था, तब बालू माफियाओं की नींद हराम कर थे SDM… जानें कैसे

December 30, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बालू
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Garhawa (Nityanand Dubey) : मंगलवार की सुबह जब शहर अभी नींद में डूबा था, सड़कों पर चाय की दुकानें तक नहीं खुली थीं, तभी प्रशासन की एक छोटी सी टीम बिना किसी शोर के निकल पड़ी। न कोई सायरन, न सरकारी बोर्ड वाली गाड़ी। आगे थे सदर SDM संजय कुमार। मकसद साफ था, अवैध बालू तस्करी के उस तंत्र तक पहुंचना जो हर बार कार्रवाई से पहले सतर्क हो जाता था।

निजी गाड़ी और बदली हुई पहचान

SDM संजय कुमार इस बार सरकारी वाहन में नहीं थे। उन्होंने जानबूझकर एक निजी, बिना पहचान वाली गाड़ी चुनी। यही वजह रही कि सड़क किनारे खड़े रेकी करने वाले लोग उन्हें पहचान नहीं पाए। आम दिनों में जो लोग पुलिस या अधिकारियों की हर गतिविधि पर नजर रखते हैं, वे इस बार चूक गए।

Advertisement Advertisement

नदी किनारे पसरा अवैध कारोबार

गढ़वा, मेराल और मझिआंव प्रखंड के दानरो, बांकी और कोयल नदी तट वर्षों से अवैध बालू उठाव के लिए जाने जाते रहे हैं। सुबह के धुंधलके में जब टीम इन इलाकों में पहुंची, तो बालू से लदे ट्रैक्टर सड़कों पर दौड़ते मिले। किसी को अंदाजा नहीं था कि आज प्रशासन खुद उनकी राह में खड़ा होगा।

जब्ती से मचा हड़कंप

गढ़वा थाना के सामने से दो ट्रैक्टर और मझिआंव बाजार क्षेत्र से एक ट्रैक्टर पकड़ा गया। ट्रैक्टर मालिकों के नाम सामने आए तो स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। लंबे समय से गांव वाले कह रहे थे कि अवैध बालू ढुलाई से सड़कें टूट रही हैं और रात में तेज रफ्तार ट्रैक्टर हादसों का खतरा बन चुके हैं।

चाय दुकान पर टूटा सन्नाटा

रंका मोड़ पर एक चाय दुकान के पास कुछ लोग रोज की तरह खड़े थे। उनका काम था हर आने जाने वाली सरकारी गाड़ी पर नजर रखना। जैसे ही उन्होंने एसडीएम को पहचाना, वहां भगदड़ मच गई। कोई भागा, कोई गाड़ी में छिप गया। एक वैगनआर कार से भागा व्यक्ति पहले से ही बालू चोरी के मामलों में नामजद बताया जा रहा है।

मोबाइल में कैद था पूरा खेल

मझिआंव के बांकी नदी तट पर तीन युवक पकड़े गए। वे अधिकारी कहां हैं, किस रास्ते से आ रहे हैं, यह जानकारी आगे पहुंचा रहे थे। उनके मोबाइल फोन की जांच में रातभर के कॉल और मैसेज मिले, जो अवैध बालू परिवहन की कहानी खुद बयां कर रहे थे।

आम लोगों की उम्मीद

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अवैध बालू खनन से नदी का स्वरूप बिगड़ रहा है। खेती की जमीन कट रही है और पानी का स्तर गिरता जा रहा है। ऐसे में इस कार्रवाई ने लोगों को भरोसा दिया है कि प्रशासन अब केवल कागजों में नहीं, जमीन पर भी सख्त है।

प्रशासन का साफ संदेश

एसडीएम संजय कुमार ने मौके पर कहा कि यह केवल खनन नियमों का उल्लंघन नहीं है, बल्कि कानून व्यवस्था को सीधी चुनौती है। जो लोग सरकारी काम में बाधा डालेंगे और रेकी करेंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

जब्त किए गए ट्रैक्टर संबंधित थानों और खनन विभाग को सौंप दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि यह सिर्फ शुरुआत है। आने वाले दिनों में बालू तस्करी के पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति मुर्मू का बड़ा संदेश : आदिवासी विश्वविद्यालय का सपना होगा साकार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशिकायत से समाधान तक एक क्लिक : पाकुड़ में पंचायत मित्र ऐप की नई शुरुआत
Next Article तदाशा मिश्र को झारखंड पुलिस की पूरी कमान, अधिसूचना जारी

Related Posts

Headlines

रात के सन्नाटे में सरप्राइज चेकिंग पर निकले SSP, लापरवाह अफसर पर लिया एक्शन

March 14, 2026
Headlines

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026
Headlines

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रात के सन्नाटे में सरप्राइज चेकिंग पर निकले SSP, लापरवाह अफसर पर लिया एक्शन

March 14, 2026

राशिफल @ 14 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 14, 2026

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.