Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 09:55 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » प्रेमिका के उकसाने पर पत्नी को उतारा मौत के घाट
Headlines

प्रेमिका के उकसाने पर पत्नी को उतारा मौत के घाट

January 7, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

मध्य प्रदेश के सिंगरौली से एक हत्या का मामला सामने आया है, जहां पर एक पति ने अपनी पत्नी को इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वो उसके प्रेम प्रसंग में बाधा बन रही थी. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पहले गला दबाकर हत्या की, फिर सबूत मिटने के लिए उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी.

सिंगरौली जिले के जियावन थाना के सुपेला गांव में एक युवक का पड़ोस में ही रहने वाली महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी भनक आरोपी की पत्नी को हो गई. दोनों में आए दिन इस बात को लेकर झगड़ा होने लगा. पुलिस का कहना है कि प्रेम प्रसंग पर बाधा बनने वाली पत्नी को प्रेमिका के उकसाने पर ही पति ने गला दबाकर मौत के घाट उतारा. फिर आत्महत्या का स्वरूप देने के लिए मिट्टी का तेल डालकर आग लगाकर उसे जला दिया.

auto

अपने आप को बचाने के लिए आरोपी ने थाने में पहुंचकर पत्नी के आत्महत्या करने की झूठी शिकायत दर्ज कराई. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किये जाने का मामला सामने आया. फिर पुलिस आरोपी से सख्ती से पूछताछ की और उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. पुलिस ने पति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

सिंगरौली के एडिशनल एसपी अनिल सोनकर का इस मामले पर कहना है कि थाना जियावन में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी उसका प्रेम संबंध किसी अन्य महिला से था. प्रेमिका के उकसाने पर उसने पत्नी से रात में मारपीट की और गला दबाकर हत्या कर दी. साक्ष्य मिटाने की लिए उसने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी. जांच के दौरान पीएम रिपोर्ट में पता चला कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है. पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध करते हुए पति को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो पति ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. आरोपी पति एवं उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगणेश गंझू चुने गए कार्यकारिणी अध्यक्ष, सचिव बने सुरेंद्र
Next Article न्यू कॉलोनी की एक घर में हुई चोरी, दूसरे में प्रयास रहा असफल

Related Posts

झारखंड

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.