Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 12:46 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»निराश्रित महिलाओं को प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाएगी योगी सरकार
Headlines

निराश्रित महिलाओं को प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाएगी योगी सरकार

August 2, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की एक और पहल की गयी है। अब राज्य के 13 आश्रय गृहों में रहने वाली निराश्रित महिलाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे उनको आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी।
महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग के निदेशक मनोज राय ने बताया कि सरकार के 13 शेल्टर होम में करीब 725 महिलाएं निवास कर रही हैं। हमने इन महिलाओं से उनकी रुचि के क्षेत्रों के बारे में बात की है और उसी के आधार पर हम उन्हें कौशल प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। एक बार जब वे अपना प्रशिक्षण पूरा कर लेंगी तो उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से भी जोड़ा जाएगा।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के हर पात्र व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए योगी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है और मिशन शक्ति जैसी योजनाओं के माध्यम से सरकार राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाना चाहती है। महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ-साथ कौशल विकास मिशन निराश्रित महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए संयुक्त सत्र आयोजित करेगा। स्थानीय बाजार की आवश्यकताओं के बारे में जानने के लिए विभाग ने इस संदर्भ में जीएम डीआईसी (महाप्रबंधक-जिला उद्योग केंद्र) के साथ संवाद किया है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि प्रशिक्षित महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सके।

इन जिलों में हैं आश्रय गृह

ये आश्रय गृह गोरखपुर, मथुरा, इटावा, वाराणसी, अयोध्या, मुरादाबाद, मेरठ, लखनऊ, प्रयागराज, बरेली (दो आश्रय गृह), कानपुर नगर और आगरा सहित जिलों में स्थित हैं।

तीन जिलों में नए महिला शेल्टर की योजना
योगी सरकार महिलाओं के लिए नए आश्रय और बच्चों के लिए घर भी स्थापित कर रही है। योगी सरकार की विशेष कार्य योजना के अनुसार 20.21 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश के गाजीपुर, मुरादाबाद और गाजियाबाद जिलों में महिलाओं के लिए 100-100 बिस्तरों की क्षमता वाले नए शेल्टर स्थापित किए जाएंगे। आगरा में 50 बेड की क्षमता वाले बाल गृह जबकि रायबरेली, कानपुर, मिर्जापुर और चित्रकूट में 100 बेड की क्षमता वाले स्टेट ऑब्जर्वेशन होम का निर्माण किया जाएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचालू वित्तीय वर्ष के लिए 3436 करोड़ रुपये का पहला अनुपूरक बजट ध्वनिमत से पारित
Next Article हर-हर शंभू गाने वाली फरमानी नाज के समर्थन में आया अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद

Related Posts

Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026

मैट्रिक-इंटर के परीक्षार्थी हो जाएं तैयार, जैक ने जारी की फॉर्म भरने की तारीख

November 11, 2026

नीरज के निशाने ने दिलाया ओलंपिक टिकट, विश्व चैंपियनशिप में भारत को दूसरा कोटा

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.