WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनको पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
49 वर्षीय आदित्यनाथ ने पांच साल की सरकार चलाने के बाद पुन: प्रचंड बहुमत हासिल कर इतिहास रच दिया है। योगी के शपथ ग्रहण के करीब 70 हजार लोग साक्षी बने। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी के बाद उप मुख्यमंत्री के रूप में केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने शपथ ली।

