अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Haryana : यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गुरुवार को कोर्ट ने फिर चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। हिसार के अग्रसेन कालोनी में रहने वाली ज्योति मल्होत्रा पर पाकिस्तान के लिए जासूसी का इल्जाम है। पुलिस ने आज पांच दिनों की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद ज्योति मल्होत्रा को स्थानीय कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने कोर्ट से कुछ और जानकारियां हासिल करने के लिए उसका रिमांड मांगा। कोर्ट में लगभग डेढ़ घंटे तक उसके रिमांड पर बहस चली। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि पांच दिन की रिमांड अवधि के दौरान काफी कुछ जानकारियां मिली हैं और पूरी तहकीकात व अन्य जानकारियां जुटाने के लिए अभी और रिमांड की जरूरत है। इस पर कोर्ट ने पुलिस के अनुरोध को मानते हुए ज्योति की चार दिन की रिमांड स्वीकार कर ली। दरअसल, पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पुलिस ने ज्योति मल्होत्रा को बीते 16 मई को गिरफ्तार किया था। कोर्ट से मिले पांच दिन के रिमांड के दरम्यान हिसार पुलिस के अलावा NIA सहित कुछ अन्य केन्द्रीय एजेंसियों ने ज्योति से पूछताछ की थी।
इसे भी पढ़ें : BPSC ने ASO के 41 पदों के लिए निकाली Vacancy, जानिये लास्ट डेट
इसे भी पढ़ें : झारखंड में बारिश और ठनका का येलो अलर्ट जारी, पांच रोज का मौसम… जानें
इसे भी पढ़ें : ACB की बड़ी कार्रवाई, शराब घोटाला मामले में तीन और गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें : झारखंड में बारिश और ठनका का येलो अलर्ट जारी, पांच रोज का मौसम… जानें
इसे भी पढ़ें : JPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी, 864 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित
इसे भी पढ़ें : बड़ा एनका’उंटर : 1.5 करोड़ का इनामी बसवा राजू सहित 26 नक्सली खत्म
इसे भी पढ़ें : TSPC का जोनल कमांडर गौतम यादव धराया, बनारस में करा रहा था इलाज
इसे भी पढ़ें : झारखंड सरकार को हुआ 38 करोड़ का नुकसान, IAS अधिकारी विनय चौबे गये जेल
इसे भी पढ़ें : शराब घोटाले की जांच CBI से कराने का आदेश दें CM : बाबूलाल मरांडी



