Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 04:16 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » खनन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ : DC-SP ने माफियाओं पर कसा शिकंजा
Headlines

खनन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ : DC-SP ने माफियाओं पर कसा शिकंजा

October 31, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
खनन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ के समाहरणालय सभागार में शुक्रवार की दोपहर माहौल कुछ अलग था। सामने DC मनीष कुमार, बगल में SP निधि द्विवेदी और चारों तरफ प्रशासनिक अफसर। चर्चा का विषय… जिले की धरती और उसके भीतर छिपी दौलत। लेकिन इस दौलत की सुरक्षा अब सिर्फ फाइलों में नहीं, सड़कों और खदानों तक पहुंच चुकी है।

खनन टास्क फोर्स की बैठक में हर विभाग को मिली जिम्मेदारी

जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में डीसी मनीष कुमार ने एक-एक विभाग की रिपोर्ट मांगी। खनन, परिवहन और पुलिस… सभी से पूछा गया कि अब तक अवैध खनन पर क्या कार्रवाई हुई। जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि इस साल कोयले से राजस्व बढ़ा है, लेकिन पत्थर के डिस्पैच में गिरावट आई है। इसका असर सीधे राजस्व पर पड़ा है।

auto

डीसी ने तुरंत सवाल किया – “जहां पत्थर का डिस्पैच 50 प्रतिशत से भी कम है, वहां कार्रवाई क्यों नहीं हुई?” कमरे में सन्नाटा था। डीसी ने साफ शब्दों में कहा कि ऐसे लेसी (lease holders) से बैठक कर जवाब मांगा जाए और जरूरत पड़ी तो अनुबंध भी रद्द किया जाएगा।

“जीरो टॉलरेंस” की चेतावनी

DC मनीष कुमार का लहजा दृढ़ था। उन्होंने सख्त लहजे में कहा– अवैध खनन को लेकर जिला प्रशासन जीरो टॉलरेंस पर काम करेगा। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों और थानेदारों को आदेश दिया कि अपने-अपने इलाकों में खनन माफियाओं पर सख्त कार्रवाई करें। साथ ही निर्देश दिया गया कि जिले के तमाम चेकपोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त किए जाएं, ताकि एक-एक गाड़ी की निगरानी हो सके। डीसी ने यह भी कहा कि संयुक्त जांच अभियान अब नियमित रूप से चलेगा। खनन, पुलिस, परिवहन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करेंगे ताकि खनिज संपदा की सुरक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण भी सुनिश्चित किया जा सके।

एसपी निधि द्विवेदी की सख्त हिदायत

बैठक में एसपी निधि द्विवेदी ने भी मोर्चा संभाला। उन्होंने कहा कि हर थानेदार अपने क्षेत्र के चेकनाका का रोज औचक निरीक्षण करे।
उनका लहजा भी स्पष्ट था… अवैध कोयला, बालू और पत्थर का परिवहन किसी कीमत पर नहीं होना चाहिए। अगर लापरवाही मिली, तो कार्रवाई तय है। उन्होंने जिला खनन पदाधिकारी, परिवहन विभाग और अंचलाधिकारियों को कहा कि आपसी समन्वय के साथ औचक छापेमारी करें। पुलिस-प्रशासन के संयुक्त अभियान से ही खनन माफियाओं पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सकती है।

सख्ती के साथ सुधार की उम्मीद

बैठक के बाद प्रशासनिक हलकों में चर्चा है कि डीसी मनीष कुमार की यह पहल खनन व्यवस्था में पारदर्शिता लाने का प्रयास है। बीते कुछ सालों में अवैध खनन ने न सिर्फ राजस्व को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि पर्यावरण को भी क्षति पहुंचाई है। अब जिला प्रशासन की मंशा साफ है… अवैध खनन रोकने के साथ-साथ हर खदान और हर गाड़ी पर प्रशासन की नजर रहेगी।

इसे भी पढ़ें : इन 10 शिक्षकों के रिटायरमेंट डे को यादगार बना गये डीसी भजंत्री… जानें कैसे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरेलवे में जूनियर इंजीनियर समेत 2,569 पदों पर वैकेंसी, जानें पूरी डिटेल्स
Next Article गाय का घी या भैंस का घी… कौन सा सेहत के लिए बेहतर… जानें

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.