Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 02:03 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » घर पर बीपी चेक करने वालों के लिए जरूरी चेतावनी, डॉक्टर ने किया खुलासा
हेल्थकेयर

घर पर बीपी चेक करने वालों के लिए जरूरी चेतावनी, डॉक्टर ने किया खुलासा

December 16, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
डॉक्टर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : आजकल लगभग हर घर में ब्लड प्रेशर मापने की मशीन मौजूद है। लोग छोटी परेशानी में भी डॉक्टर के पास जाने के बजाय खुद ही बीपी चेक कर लेते हैं। यह सुविधा अच्छी है, लेकिन सही जानकारी न होने के कारण लोग अक्सर बीपी रीडिंग को लेकर बड़ी गलती कर बैठते हैं।

120 से ऊपर बीपी को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

अधिकांश लोगों को यह पता होता है कि 120/80 mmHg को सामान्य ब्लड प्रेशर माना जाता है। लेकिन समस्या तब शुरू होती है जब लोग 120 से थोड़ी ज्यादा रीडिंग को भी सामान्य समझ लेते हैं। डॉक्टरों के अनुसार यह आदत आगे चलकर दिल, किडनी और दिमाग से जुड़ी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है।

Advertisement Advertisement

डॉक्टर ने बताया बीपी रीडिंग का सही मतलब

एक्सपर्ट ने बताया कि बीपी रीडिंग में ऊपर की संख्या को सिस्टोलिक बीपी और नीचे की संख्या को डायस्टोलिक बीपी कहा जाता है। सिस्टोलिक बीपी तब मापा जाता है जब दिल खून पंप करता है, जबकि डायस्टोलिक बीपी दिल के आराम करने की स्थिति को दर्शाता है।

एलिवेटेड बीपी क्या होता है

एक्सपर्ट के अनुसार सबसे बड़ी गलती यह है कि लोग 120 से 129 सिस्टोलिक और 80 से कम डायस्टोलिक रीडिंग को सामान्य मान लेते हैं। जबकि यह स्थिति एलिवेटेड बीपी कहलाती है। यह सामान्य बीपी से ऊपर की पहली चेतावनी होती है और बताती है कि शरीर में खतरे की शुरुआत हो चुकी है।

एलिवेटेड बीपी को हल्के में न लें

एलिवेटेड बीपी को नजरअंदाज करने से आगे चलकर हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन हो सकता है। इससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक और किडनी की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। अच्छी बात यह है कि इस स्तर पर दवाओं की जरूरत नहीं पड़ती, अगर समय रहते सावधानी बरती जाए।

जीवनशैली सुधार से कंट्रोल हो सकता है बीपी

डॉक्टर बताती हैं कि एलिवेटेड बीपी को कंट्रोल करने के लिए नियमित व्यायाम, कम नमक वाला संतुलित आहार, तनाव कम करना और वजन को नियंत्रित रखना बेहद जरूरी है। ये छोटे बदलाव बीपी को दोबारा सामान्य स्तर पर ला सकते हैं।

कब कहा जाता है हाइपरटेंशन

अगर किसी व्यक्ति का सिस्टोलिक बीपी 130 या उससे अधिक और डायस्टोलिक बीपी 80 या उससे अधिक हो जाता है, तो इसे हाइपरटेंशन माना जाता है। इस स्थिति में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी हो जाता है और दवाओं के साथ जीवनशैली में बदलाव करना भी आवश्यक होता है।

इसे भी पढ़ें : फ्लाइट से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, कई उड़ानें रद्द

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleफ्लाइट से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, कई उड़ानें रद्द
Next Article राशिफल @ 17 दिसंबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

हेल्थकेयर

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026
हेल्थकेयर

कम सोने वालों सावधान, दिमाग और दिल दोनों पर पड़ रहा है सीधा असर

April 29, 2026
हेल्थकेयर

लू से बचना है तो ये डाइट अपनाएं, शरीर रहेगा ठंडा और एनर्जेटिक

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.