Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:40 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सर्दियों में घरेलू तरीके से मिल सकती है साइनस से निजात
हेल्थकेयर

सर्दियों में घरेलू तरीके से मिल सकती है साइनस से निजात

November 11, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

साइनस नाक से जुड़ी एक ऐसी समस्या है जो एलर्जी, बैक्टीरियल इंफेक्शन या कोल्ड की वजह से हो जाती है. सर्दियों के मौसम में साइनस की दिक्कत और बढ़ जाती है. साइनस की वजह से शरीर में बलगम जमने लगता है जिससे पूरे समय सिर में दर्द रहता है और सांस लेने में भी तकलीफ महसूस होती है. साइनस की समस्या 4 हफ्तों या उससे ज्यादा समय तक भी बनी रह सकती है. अच्छी बात ये है कि कुछ घरेलू तरीकों से इस समस्या से आराम मिल सकता है

  • तरल पदार्थ की कमी की वजह से साइनस की समस्या और बढ़ जाती है. अगर आपको साइनस की समस्या है तो खुद को हमेशा हाइड्रेटेड रखें. इसके लिए आप खूब सारा पानी, बिना चीनी की चाय या जूस पिएं. ये तरल पदार्थ बलगम को शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं. साइनस की समस्या वालों को एल्कोहल, कैफीन और स्मोकिंग से दूर रहना चाहिए.
  • कुटी मिर्च जैसे तीखे मसालों में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो बलगम बाहर निकालने में मदद करते हैं. इसके अलावा एप्पल साइडर विनेगर और नींबू के रस में हॉर्सरैडिश मिलाकर लेने से भी साइनस की समस्या में राहत मिलती है.
  • साइनस को कम करने का सबसे असरदार तरीका भाप लेना है. एक बर्तन में गर्म पानी कर इसमें पिपरमिंट तेल की 3 बूंदें, रोजमेरी ऑयल की तीन बूंदें और नीलगिरी के तेल की 2 बूंदे डालें. अब तौलिए से ढंक कर इस पानी से भाप लें. इससे आपकी बंद नाक खुल जाएगी और आपको हल्का महसूस होगा.
  • सर्दियों के मौसम में सूप पीना वैसे भी बहुत फायदेमंद होता है. कई स्टडीज में इस बात का जिक्र किया गया है कि गर्म सूप शरीर में जमे बलगम को निकालने में मददगार होता है. आप सब्जियों से लेकर चिकन सूप तक भी बना सकते हैं.
  • खाने-पीने की कुछ खास चीजें साइनस की समस्या को बढ़ाने का काम करती हैं जैसे कि तलाभुना खाना, चावल और मसालेदार चीजें. साइनस की समस्या वालों को विटामिन A वाली चीजें ज्यादा खानी चाहिए क्योंकि ये साइनस इंफेक्शन को कम करने का काम करता है. इसके अलावा आपको आइसक्रीम, चीज़ और दही जैसी चीजों से भी परहेद करना चाहिए.
  • हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. हल्दी और अदरक की चाय बलगम को ढीला करने में मदद करती है और इससे बंद नाक भी खुल जाती है. साइनस की समस्या में हल्दी और अदरक की चाय को सबसे कारगर आयुर्वेदिक उपचार माना गया है. इसके अलावा, 1 चम्मच शहद के साथ ताजे अदरक के रस को मिलाकर दिन में 2 से 3 बार लिया जा सकता है.
  • एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका भी साइनस में एक प्राकृतिक उपचार के तौर पर काम करता है. एक कप गर्म पानी में 3 चम्मच सेब का सिरका डालकर पीने से साइनस का दबाव कम होता है. स्वाद के लिए इसमें नींबू और शहद भी मिला सकते हैं. दिन भर में तीन समय सिर्फ एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर लेने से भी आपको फायदा होगा.
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचुनाव परिणाम से लालू यादव मायूस, पर बेटे के प्रदर्शन से खुश हैं
Next Article सीवान में BJP और RJD समर्थक के बीच झड़प,आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.