WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
गढ़चिरौली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में C-60 कमांडो पुलिस ने नक्सलियों पर बड़ी कार्रवाई की है. C-60 की इस कार्रवाई में 13 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. नक्सलियों से मुठभेड़ गढ़चिरौली की एटापल्ली तहसील के पैदी-कोटमी जंगल में हुई.
कार्रवाई को अंजाम देने के लिए कमांडो पैदल ही जंगल के अंदर गए, जिससे नक्सलियों को उनके वहां होने की भनक तक नहीं लगी. एनकाउंटर में और ज्यादा नक्सली मारे गए हों इसके लिए जंगल में तलाशी अभियान जारी है.

