WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
पुणे। एक 39 वर्षीय व्यक्ति शनिवार को पुणे में एक खुले मैनहोल में गिर गया, इसके बाद फौरन ही अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया।
गिरने वाला शख्स विजय बेलबहादुर है जो नेपाल का मूल निवासी हैं और पुणे में एक शेरपा के रूप में काम करता है। सुबह घर से निकलने के बाद कुछ दूर पर वह 15 फीट के गड्ढे में गिर गया।
दमकल विभाग को सुबह करीब नौ बजे फोन आया और उसने तुरंत व्यक्ति को बचाने के लिए एक टीम भेजी। दमकल अधिकारियों के काफी मशक्कत के बाद उसे निकाला गया, बेलबहादुर को रस्सी की मदद से बचाया गया और उसे कोई चोट नहीं आई है।

