Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:46 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कंधे के आर पार हुई 4 फीट लंबी लोहे का एंगल, जानें क्या हुआ इसके बाद का हाल
Headlines

कंधे के आर पार हुई 4 फीट लंबी लोहे का एंगल, जानें क्या हुआ इसके बाद का हाल

August 21, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

पंजाब। पंजाब के बठिंडा में टेंपो ड्राइवर के कंधे में करीब चार फीट लंबी लोहे की एंगल घुस गई. लोहे की ये एंगल कंधे के आर-पार निकल गई. ड्राइवर के खून बहने लगा, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी. ड्राइवर एक स्थानीय दुकानदार की मदद से हॉस्पिटल पहुंचा, जहां पहले डॉक्टर की टीम ने इस एंगल को काटा और बाद में ऑपरेशन कर उसे बाहर निकाला.

Iron Rod Crossed the shoulders

 

बठिंडा में टेंपो चालक के साथ दर्दनाक हादसा हुआ. सड़क पर जाते समय फुटपाथ पर लगा नुकीला एंगल टेंपो की बॉडी को पार करते हुए चालक के बाएं कंधे में घुस गया. टेंपो चालक दर्द से कराह उठा, काफी खून भी बह रहा था. यह देख स्थानीय दुकानदार निहाल सिंह वहां पहुंच गए और टेंपो चालक की मदद में जुट गए.

Iron Rod Crossed the shoulders

 

इस हादसे में घायल टेंपो चालक का नाम हरदीप सिंह बताया गया है, जो अभोर का रहने वाला है. ये हादसा लहरा गांव के पास हुआ. बताया गया है कि सड़क पर जब वो आज सुबह जा रहा था, तो टेंपो को तेज धक्का लगा, वह कुछ समझ पाता, इससे पहले ही तेज आवाज हुई और लोहे की एंगल टेंपो की बॉडी को चीरते हुए उसके कंधे में आकर धस गई.

Iron Rod Crossed the shoulders

 

हरदीप सिंह  के कंधे  ये लोहे की एंगल आर-पार हो गई, जिसकी वजह से वह दर्द से चीख उठा. यह देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. हरदीप सिंह को आसानी आसानी से टेंपो के बाहर भी नहीं निकाला जा सकता था. इस दौरान लगातार उनका खून बह रहा था. लोग सोच में पड़ गए, कि आखिर टेंपो चालक की जान कैसे बचायें.

Iron Rod Crossed the shoulders

 

स्थानीय दुकानदार निहाल सिंह ने दिमाग चलाया और टेंपो से लोहे की एंगल को लोहे की कटर मशीन से काटने के बाद ड्राइवर को बाहर निकाला गया, जिसके बाद उसे तत्काल ही पास के ही हॉस्पिटल ले जाया गया.

 

हॉस्पिटल में ड्राइवर कंधे से आर-पार हुई करीब चार फीट लंबी लोहे की एंगल के साथ ही पहुंचा. यहां डॉक्टर तत्काल ही उसके उपचार में जुट गए. खून काफी बह चुका था, जिसकी वजह से समय भी कम था.

 

डॉक्टर ने सक्रियता दिखाते हुए तत्काल ही ऑपरेशन शुरू कर दिया. डॉक्टर की टीम ने कंधे के पास से लोहे की एंगल को काटने के लिए लोहा काटने वाले कटर का इस्तेमाल किया. कंधे के दोनों सिरों से लोहे का एंगल काटने के बाद ऑपरेशन कर कंधे के अंदर से बचा हुआ एंगल का टुकड़ा निकाला गया.

Iron Rod Crossed the shoulders

 

डॉक्टरों ने बताया कि अब ड्राइवर की जिंदगी को कोई खतरा नहीं है. वहीं घायल चालक हरदीप सिंह ने मदद करने वाले लोगों और डॉक्टर की टीम को धन्यवाद दिया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकार्ड धारकों के साथ-साथ राशन डीलरों की बढ़ी परेशानी, स्लो नेट के कारण दूर जाकर काट रहे पर्ची
Next Article 2 दिन के नवजात को वार्मर में रख भूल गया स्टाफ, मासूम के शरीर से निकलने लगा धुआं; हुई मौत

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.