Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 22 September, 2026 • 02:22 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राज्य में 418 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित, एक ने तोड़ा दम
देश

राज्य में 418 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित, एक ने तोड़ा दम

October 23, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नौवीं से 12वीं कक्षा के स्कूल फिर से खोलते ही कोरोना का पंजा फैलने लगा है। स्कूली छात्र-छात्राएं कोरोना की जद में तेजी से आ रहे हैं। यह स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के लिए यह चिंताजनक है। राज्य में 27 सितंबर से कक्षा नौ से 12वीं तक के स्कूल खुलने के बाद चार सप्ताह के भीतर कुल 418 विद्यार्थियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक छात्रा की मौत हुई है।

राहत की बात यह है कि 210 विद्यार्थी कोरोना को मात देने में कामयाब हुए। 207 विद्यार्थी संक्रमित होने की वजह से अभी आइसोलेशन में हैं। इस स्थिति में छोटी कक्षाओं के स्कूलों को खोलने की संभावना कम नजर आ रही है। माना जा रहा है कि दिवाली के बाद प्रदेश सरकार कोरोना की स्थिति का आकलन कर इस बारे में अहम फैसला लेगी।

Advertisement

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक विगत चार सप्ताह के भीतर कांगड़ा में 13 वर्षीय स्कूली छात्रा ने कोरोना संक्रमण से दम तोड़ा है। राष्टीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक हेमराज बैरवा ने बताया कि अभी तक संकलित डाटा से साफ है कि बच्चों में वायरस के खिलाफ लड़ने की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर है। कोरोना से संक्रमित 210 विद्यार्थियों में से एक भी अस्पताल में उपचाराधीन नहीं हैं। सभी संक्रमित विद्यार्थी अपने घरों में आइसोलेट हैं। 10 से 17 साल वाले 61.5 फीसदी बच्चों में कोरोना के खिलाफ एंटीवाडीज पाई गई है।

उन्होंने कहा कि कोरोना से छात्रा की मृत्यु दुर्भाग्यपूर्ण है। इस छात्रा के बारे में सामने आया है कि उसके उपचार में देरी हुई। अगर छात्रा को समय पर उपचार दिया जाता तो वो मृत्यु का ग्रास नहीं बनती।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची एयरपोर्ट पर नहीं मिली कार तो महिला ने गुस्से में तोड़ा काउंटर का शीशा
Next Article बीसीसीएल की लापरवाही! कोयला खदान के मुहाने पर मिला शव

Related Posts

Headlines

पांडेय गिरोह के कुख्यात विकास तिवारी पर सीसीए, जेल से बाहर आने के रास्ते बंद

September 22, 2026
Headlines

ट्रेनिंग मानदेय पर बिपार्ड का दो टूक जवाब- पाई-पाई का रिकॉर्ड मौजूद, फैलाई जा रही भ्रामक खबर

September 22, 2026
Headlines

तेलियातु मोड़ पर धधका सीमेंट लदा ट्रक, धमाके के साथ फटा डीजल टैंक

September 22, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पांडेय गिरोह के कुख्यात विकास तिवारी पर सीसीए, जेल से बाहर आने के रास्ते बंद

September 22, 2026

ट्रेनिंग मानदेय पर बिपार्ड का दो टूक जवाब- पाई-पाई का रिकॉर्ड मौजूद, फैलाई जा रही भ्रामक खबर

September 22, 2026

तेलियातु मोड़ पर धधका सीमेंट लदा ट्रक, धमाके के साथ फटा डीजल टैंक

September 22, 2026

सुधर जाओ या इलाका छोड़ दो… चार्ज लेते ही शिवलाल गुप्ता और रोशन बाड़ा की दो टूक

September 22, 2026

राशिफल @ 22 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.