WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में कोविड दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत 87 लोगों पर मामला दर्ज किया गया और 43,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस और नागरिक प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से कोविड एसओपी को लागू करने के लिए फेस मास्क पहनने और सामाजिक दूरियों के मानदंडों को बनाए रखने के लिए अभियान चलाया गया था।
उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी सुरक्षा और दूसरों की सुरक्षा के लिए दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी गई है।

