Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 09:10 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 8 वीं की छात्रा को फोन पर मिल रही धमकी, पुलिस ने जांच में किया चौंकाने वाला खुलासा
Headlines

8 वीं की छात्रा को फोन पर मिल रही धमकी, पुलिस ने जांच में किया चौंकाने वाला खुलासा

August 13, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto
लखनऊ। लखनऊ पुलिस ने अश्लील कॉल्स और ब्लैकमेलिंग के मामले में एक छात्रा की शिकायत पर चौंकाने वाला खुलासा किया है. लड़की को परेशान करने वाला कोई अनजान शख्स नहीं था, बल्कि लड़की का सहपाठी निकला, जो अपने भाई के साथ मिलकर उसे इंटरनेट कॉल के जरिए इंटरनेशनल कॉल करता था. दोनों आरोपी लड़की से अश्लील बातें करते थे. मिलने की मांग भी करते थे. इसी बात से परेशान होकर कुछ दिन पहले लड़की ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी. 

मामला लखनऊ के मड़ियाव थाने का है. पिछले महीने एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ दिनों से उनकी आठवीं में पढ़ने वाली बेटी को फोन पर धमकियां मिल रही हैं. फोन करने वाला लड़की से अश्लील बातें करता है और मिलने की डिमांड कर रहा है. पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की और मामले की जांच शुरू कर दी. इसी दौरान पुलिस के सामने चौंकाने वाला सच आया.

पुलिस को छानबीन में पता चला कि छात्रा को धमकी भरे कॉल कोई और नहीं बल्कि उसके साथ स्कूल में पढ़ने वाला 8वीं का ही एक छात्र और उसका बड़ा भाई करता था. पुलिस ने धमकी भरे फोन कॉल के नंबर की डिटेल खंगाली तो सभी नंबर विदेश के मिले यानी इंटरनेट कॉलिंग के जरिए लड़की को धमकाया जा रहा था. लेकिन इसी दौरान लड़की को एक बार एक बेसिक नंबर से भी धमकी की कॉल आई थी.

पुलिस ने इंटरनेट कॉलिंग की डिटेल और बेसिक नंबर की कॉल डिटेल खंगाली तो पता चला कॉल मड़ियांव इलाके के ही पलटन छावनी इलाके से आई थी. पुलिस बेसिक फोन नंबर के सहारे दोनों आरोपी सगे भाइयों के घर जा पहुंची. पूछताछ की गई तो पता चला जिस नंबर से लड़की को व्हाट्सएप पर मैसेज आ रहे थे, वो नंबर लड़की के साथ पढ़ने वाले लड़के के बड़े भाई का है. कोरोना काल के दौरान स्कूल में हो रही ऑनलाइन पढ़ाई में स्कूल टीचर ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था, जिसमें कुछ छात्रों को एडमिन बनाया गया था.

उसी ग्रुप में कुछ अनजाने नंबर भी जुड़ गए. जिसकी ना तो टीचर को जानकारी थी और ना ही स्कूल मैनेजमेंट को. जांच में साफ हो गया कि कॉल लड़की के साथ पढ़ने वाले छात्र ने अपने बड़े भाई की मदद से की थी. आरोपियों के मोबाइल में टेक्स्ट नाउ ऐप भी मिला. जिसकी मदद से लोकल कॉल को इंटरनेशनल कॉल में बदल दिया जाता था.

फिलहाल, मड़ियांव पुलिस ने जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है. डीसीपी (साउथ) देवेश पांडे का कहना है कि दोनों आरोपी नाबालिग हैं. लिहाजा अब इन दोनों आरोपियों पर कोर्ट के निर्देश पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरेलवे में 1600 से अधिक रिक्तियों पर बगैर परीक्षा होगा चयन, 8वीं-10वीं पास करें अप्‍लाई
Next Article बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना, गाँव में भारी बल के साथ पुलिस तैनात

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.