Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 09:06 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » महाकाल मंदिर में खुदाई के दौरान मिली 9वीं सदी की विशाल शिवलिंग और विष्णु की मूर्ति
देश

महाकाल मंदिर में खुदाई के दौरान मिली 9वीं सदी की विशाल शिवलिंग और विष्णु की मूर्ति

August 14, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

उज्जैन। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में विस्तारीकरण के लिए खुदाई का काम चल रहा है. खुदाई के दौरान एक विशाल शिवलिंग और भगवान विष्णु की मूर्ति मिली है. शिवलिंग को सबसे पहले मजदूरों ने देखा फिर इसकी जानकारी मंदिर समिति को की गई. मंदिर समिति द्वारा पुरातत्व विभाग को सूचित किया गया.

महाकाल मंदिर में प्राचीन शिवलिंग-विष्णु की मूर्ति मिली

 

सुबह पुरातत्व विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुरातत्व विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि जलाधारी शिवलिंग 9वीं से 10वीं शताब्दी के समय का है और भगवान विष्णु की मूर्ति भी 10वीं शताब्दी की है. पुरातत्व विभाग के विशेषज्ञों की देखरेख में शिवलिंग को निकाला जा रहा है.

महाकाल मंदिर में प्राचीन शिवलिंग-विष्णु की मूर्ति मिली

 

पुरातत्व विभाग के अधिकारी डॉक्टर देवेंद्र सिंह जोधा ने बताया कि यह शिवलिंग और जलाधारी 9वीं और 10वीं शताब्दी की दिखाई दे रहा है. जांच के बाद इससे संबंधित प्राचीन जानकारियों का पता लगाया जाएगा. बता दें, पहले भी खुदाई के दौरान शुंग काल और परमार कालीन मूर्तियां अवशेष आदि मिल चुके हैं. पर यह शिवलिंग फ्लोर से 2 फीट नीचे मिला है.

महाकाल मंदिर में प्राचीन शिवलिंग-विष्णु की मूर्ति मिली

 

शिवलिंग के तीन भाग होते हैं, सबसे नीचे ब्रह्मा भाग उसके ऊपर विष्णु भाग और सबसे ऊपर शिव भाग होता है. प्राप्त शिवलिंग में शिव भाग खंडित पाया गया है बाकी के दो भाग सुरक्षित हैं. खुदाई कार्य के दौरान गुप्तकालीन ईंटे भी मिली हैं.  जो पांचवी छठी शताब्दी की बताई जा रही हैं.

महाकाल मंदिर में प्राचीन शिवलिंग-विष्णु की मूर्ति मिली

 

पुरातत्व अधिकारी ने बताया कि प्राचीन काल में भी यहां शिव मंदिर रहा होगा क्योंकि यहां से खुदाई में शिव परिवार और भगवान शिव से संबंधित मूर्तियां और अवशेष मिल रहे हैं.

महाकाल मंदिर में प्राचीन शिवलिंग-विष्णु की मूर्ति मिली

 

उज्जैन में पिछले एक साल से महाकालेश्वर मंदिर के दक्षिण की तरफ चार मीटर नीचे एक दीवार मिली है, जो करीब करीब 2100 साल पुरानी हो सकती है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमशरूम की सब्जी खाकर 20 लोगों का हुआ ऐसा बुरा हाल, करना पड़ा अस्पताल में भर्ती
Next Article 2725 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.