Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 24 September, 2026 • 10:30 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एजेंसी ने जांच पूरी की, सीमा हैदर पर बड़ी रिपोर्ट आने का इंतजार
Headlines

एजेंसी ने जांच पूरी की, सीमा हैदर पर बड़ी रिपोर्ट आने का इंतजार

August 6, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Noida. पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा पहुंची सीमा हैदर के मामले में जांच एजें‎सियों ने अपनी जांच पूरी कर ली है। अब बस बड़ी ‎रिपोर्ट आने का इंतजार हो रहा है। हालां‎‎कि सूत्रों के हवाले से बताया गया ‎कि सीमा का पा‎किस्तानी जासूस होने का कोई सबूत नहीं ‎मिला है। सीमा को ‎डिपोर्ट भी ‎किया जा सकता है। ‎फिर भी सीमा हैदर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सीमा के खिलाफ नोएडा पुलिस की जांच लगभग पूरी हो चुकी है। जल्द ही सीमा हैदर के पाकिस्तान से भारत अवैध तरीके से आने के मामले में नोएडा पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दायर कर सकती है।

  • अब तक पा‎किस्तानी जासूस होने के नहीं ‎मिले कोई सबूत, हो सकती हैं ‎डिपोर्ट

नोएडा पुलिस की ओर से पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा तक पहुंची सीमा हैदर को लेकर कई एंगल से जांच की गई है। उस पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़ाव का शक बनता दिखा। हालांकि, जांच में अभी तक उसके पाकिस्तानी आईएसआई जासूस होने का मामला सामने नहीं आया है। पुलिस ने इस जांच के क्रम में केंद्रीय एजेंसियों की मदद ली है। उसके कॉल डिटेल और सोशल मीडिया डिटेल तक को खंगाला गया है। तमाम पहलुओं पर हुई जांच के बाद नोएडा पुलिस की ओर से पेश की जाने वाली चार्जशीट पर हर किसी की नजर टिक गई है।

Advertisement

बता दें ‎कि सीमा हैदर का भारत में भविष्य भी काफी हद तक इस चार्जशीट पर टिका हुआ है। अगर उस पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़ाव का कोई भी शक बनता दिखता है तो उसे एक बार फिर जेल जाना पड़ सकता है। सीमा के अलावा उसकी मदद करने वाले और उसे पनाह देने वाले सचिन मीणा की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। साथ ही, सीमा को पाकिस्तान भी डिपोर्ट किया जा सकता है। पिछले दिनों सीमा हैदर को लेकर कई प्रकार की चर्चाएं चल रही है। कभी उसे राजनीतिक दल में शामिल होने का ऑफर मिल रहा है। कभी उसके एक्टर बनने की चर्चा शुरू हो जाती है। एक फिल्म में सीमा को रॉ एजेंट की भूमिका भी दिए जाने की चर्चा चल रही है।

इन तमाम चर्चाओं के बीच नोएडा पुलिस की जांच पर हर किसी की नजर टिकी दिख रही है। बता दें ‎कि सीमा हैदर और सचिन मीणा की मुलाकात पबजी गेम के दौरान ऑनलाइन 2019 में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। दोनों की दोस्ती हो गई। बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा तो सीमा और सचिन एक-दूसरे के करीब आ गए। दोनों ने मुलाकात का फैसला लिया। नेपाल के काठमांडु में दोनों की मुलाकात हुई। इस मुलाकात में दोनों ने साथ रहने का फैसला लिया। मई माह में पाकिस्तान के करांची से यूएई होते हुए सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा पहुंच गई। बाद में उसे गिरफ्तार किया गया। अभी वह जमानत पर बाहर है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइलियाना डिक्रूज ने बेटे को दिया जन्म, शेयर की तस्वीर
Next Article रामगढ़ में टमाटर लूटने की मची होड़, जिनके हाथ जितना लग लेकर चलते बने…

Related Posts

Headlines

नहीं रहीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी, दर्दनाक सड़क हादसे में गई जान

September 24, 2026
Headlines

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026
Headlines

चेन झपटने वाले सीधे जाएंगे जेल, हर थानेदार को फील्ड में उतरने का हुक्म

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नहीं रहीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी, दर्दनाक सड़क हादसे में गई जान

September 24, 2026

राशिफल @ 24 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 24, 2026

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026

बेदाग चेहरे के लिए महंगे प्रोडक्ट नहीं, घर में मौजूद धनिए से बनाएं ये आसान फेस पैक

September 23, 2026

चेन झपटने वाले सीधे जाएंगे जेल, हर थानेदार को फील्ड में उतरने का हुक्म

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.