Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 25 October, 2026 • 10:41 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अहमदाबाद-मुंबई तेजस ट्रेन का शुभारम्भ, आम लोगों के लिए 19 से चलेगी
देश

अहमदाबाद-मुंबई तेजस ट्रेन का शुभारम्भ, आम लोगों के लिए 19 से चलेगी

January 17, 2020No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

अहमदाबाद। देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस अब अहमदाबाद और मुंबई के बीच भी दौड़ेगी। रेलमंत्री पीयूष गोयल और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने इसका शुक्रवार को औपचारिक शुभारम्भ किया। अहमदाबाद-मुंबई तेजस एक्सप्रेस को इन दोनों की मौजूदगी में आज अहमदाबाद से रवाना किया गया। हालांकि यात्रियों के लिए यह ट्रेन 19 जनवरी से चलेगी।
पहली तेजस एक्सप्रेस की शुरुआत लखनऊ से दिल्ली के बीच पहले ही हो चुकी है। रेलवे के अनुसार वाणिज्यिक तौर पर इसका परिचालन अहमदाबाद से 19 जनवरी से शुरू होगा। इस तरह की पहली ट्रेन लखनऊ-दिल्ली तेजस एक्सप्रेस पिछले साल से चल रही है। बताया गया है कि इस ट्रेन के टिकट आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुक किए जा सकते हैं। आईआरसीटीसी के ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल पार्टनर जैसे पेटीएम, इक्सिगो, फोनपे, मेक माइ ट्रिप, गूगल, गोइबिबो, रेलयात्री और अन्य के माध्यम से भी ट्रेन की सीटें बुक की जा सकती हैं। यह ट्रेन 82902/82901 अहमदाबाद-मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर एक सप्ताह में छह दिन चलेगी। गुरुवार को ट्रेन का रखरखाव किया जाएगा। रेलवे के आरक्षण काउंटरों पर इसके टिकट उपलब्ध नहीं होंगे।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी और केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को अत्याधुनिक निजी ट्रेन “तेजस” का उद्घाटन किया। तेजस ट्रेन को समय पर मुंबई पहुंचाने के लिए रेलवे ने 33 ट्रेनों के टाइम शेड्यूल में 5 से 55 मिनट के लिए परिवर्तन किया है। तेजस ट्रेन अहमदाबाद से सुबह 6.40 बजे रवाना होगी और 1.10 बजे मुंबई पहुंचेगी। मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलने वाली यह ट्रेन सिर्फ दो स्टेशनों- वडोदरा और सूरत पर रुकेगी। वापसी में ट्रेन दोपहर 3.40 बजे मुंबई सेंट्रल से चलकर अहमदाबाद स्टेशन पर रात 9.55 बजे पहुंचेगी। रास्ते में यह केवल सूरत और वडोदरा में रुकेगी। यात्रियों के लिए इस ट्रेन में वाई-फाई, सीसीटीवी कैमरा, कॉफी मशीन, एलसीडी स्क्रीन जैसी सुविधाएं मौजूद होंगी। अगर एक घंटे देरी से तेजस ट्रेन मुंबई पहुंचती है तो यात्री को 100 रुपये का मुआवजा देना होगा और 2 घंटे देरी से मुंबई पहुंचेगी तो यात्री को 250 रुपये मिलेंगे। सरकार ने इस निजी ट्रेन को चलाने के लिए भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) अनुबंध के आधार पर कांट्रेक्ट पर दिया है। ऐसा कहा जाता है कि इस ट्रेन पर वीआईपी कोटे से कोई रियायत नहीं दी जा सकती है।

अहमदाबाद से मुंबई के बीच एग्जिक्यूटिव चेयर कार का किराया 2384 रुपये है। इसमें बेस फेयर 1875 रुपये, जीएसटी 94 रुपये और कैटरिंग चार्ज 415 रुपये शामिल है। एसी चेयर कार का किराया 1289 रुपये होगा, जिसमें बेस फेयर 870 रुपये, जीएसटी 44 रुपये और कैटरिंग चार्ज 375 रुपये शामिल है। मुंबई-अहमदाबाद के बीच एग्जिक्यूटिव चेयर कार का किराया 2374 रुपये है, जिसमें 1875 रुपये बेस फेयर, 94 रुपये जीएसटी और कैटरिंग चार्ज 405 रुपये शामिल है। एसी चेयर कार का किराया 1274 रुपये है, जिसमें 870 रुपये बेस फेयर, 44 रुपये जीएसटी और 360 रुपये कैटरिंग चार्ज के तौर पर शामिल हैं। इस तरह इसका किराया शताब्दी एक्सप्रेस से महंगा है। मुंबई-अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस में एग्जिक्यूटिव चेयर कार का किराया 1885 रुपये और चेयर कार का किराया 1295 रुपये है। यह 6 घंटे 45 मिनट में अपना सफर पूरा करती है।

तेजस अपने निर्धारित समय से मुंबई पहुंचे, इसके लिए सौराष्ट्र एक्सप्रेस 55 मिनट, नवजीवन एक्सप्रेस 25 मिनट, मुंबई जाने वाली 11 ट्रेनें और अहमदाबाद आने वाली 16 ट्रेनें नई समय सारिणी के आधार पर चलाई जाएंगी। आईआरसीटीसी अधिकारियों के अनुसार तेजस ट्रेन के लिए टिकटों की अग्रिम बुकिंग 60 दिन पहले ही की जा सकती है। अधिकारी के अनुसार ट्रेन में यात्रियों के लिए कोई विशेष कोटा नहीं रखा गया है। विमान की तर्ज पर इस ट्रेन में डायनामिक फेयर सिस्टम भी लागू किया गया है। जब मांग अधिक होगी, तो किराया भी बढ़ेगा। टिकट दरों में यात्री द्वारा प्रदान की गई चाय, कॉफी, नाश्ता और दोपहर का भोजन या रात का खाना शामिल है। यात्री के लिए 25 लाख का आकस्मिक बीमा और एक लाख रुपये का सामान बीमा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमुंबई ब्लास्ट का फरार आरोपित जालिस अंसारी कानपुर से गिरफ्तार
Next Article कांग्रेस और वामपंथियों के लिए वोट पहले, देश बाद में : जेपी नड्डा

Related Posts

Headlines

‘मैनेज करो वरना अंजाम समझ से परे होगा’… फायरिंग के बाद आजाद सरकार का पोस्ट वायरल

October 24, 2026
Headlines

राहत कोष में मदद : IMPPA ने दिए 5 लाख, पूर्व मंत्री ने सौंपा एक माह का वेतन; CM ने जताया आभार

October 24, 2026
Headlines

बाहुबली विधायक अनंत सिंह 6 साल के लिए पार्टी से निष्काशित, एक और पर भी गिरी गाज

October 24, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 25 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 25, 2026

महंगी EMI से मिलेगी राहत? दूसरे बैंक में होम लोन ट्रांसफर कर बचा सकते हैं लाखों रुपये

October 24, 2026

सर्दियों में त्वचा क्यों होने लगती है रूखी? जानें नमी और चमक बनाए रखने के आसान उपाय

October 24, 2026

अभिषेक का ऐतिहासिक छक्का, भारत की जीत के बीच बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

October 24, 2026

‘मैनेज करो वरना अंजाम समझ से परे होगा’… फायरिंग के बाद आजाद सरकार का पोस्ट वायरल

October 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.