Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 02:59 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मुंबई ब्लास्ट का फरार आरोपित जालिस अंसारी कानपुर से गिरफ्तार
देश

मुंबई ब्लास्ट का फरार आरोपित जालिस अंसारी कानपुर से गिरफ्तार

January 17, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने शुक्रवार को वर्ष 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट के फरार आरोपित जालिस अंसारी को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया। वह गुरुवार को नमाज पढ़ने की बात कहकर घर से निकला था और फरार हो गया। थाने में हाजिरी न लगाने पर उसके फरार होने की जानकारी पुलिस को हुई थी।

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह ने एसटीएफ के आईजी के साथ प्रेसवार्ता कर बताया कि 1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट के आरोपित जलीस अंसारी को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। कानपुर की एक मस्जिद से निकलते समय उसे गिरफ्तार किया गया है। वह मूल रूप से राज्य के संत कबीरनगर का रहने वाला है और नेपाल भागने की फ़िराक में था।
एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश ने बताया कि गिरफ्तार जलीस अंसारी पेशे से डॉक्टर है और टेक्नीकली ट्रेड होकर बांग्लादेश से आया था। आतंकी संगठन में भी उसे डॉक्टर के नाम से ही जाना जाता था। इसका नेटवर्क किन-किन लोगों से जुड़ा है, इस पर टीम काम कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा, उसे जल्द ही मीडिया में खुलासा किया जाएगा। अभी आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

Advertisement Advertisement

उल्लेखनीय है कि डॉ. मोहम्मद जालिस अंसारी को 1993 में हुए सीरियल बम विस्फोट मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इसी सजा को वह राजस्थान स्थित अजमेर जेल में भुगत रहा था। वहां से 21 दिन के पैरोल पर 26 दिसंबर को जेल से छूटा था। उसके बाद मुंबई स्थित आग्रीपाडा इलाके के मोमिनपुरा में बेटे के पास रहने आया था। नियमों के तहत उसे हर दिन 10 से 12 बजे तक आग्रीपाडा पुलिस स्टेशन में हाजिरी लगानी थी।

गुरुवार को जालिस अंसारी पुलिस स्टेशन नहीं पहुंचा तो उसके बेटे के घर पर पूछताछ की गई। पता चला कि वह सुबह नमाज पढऩे के लिए घर से निकला था। देर रात मोहम्मद जालिस अंसारी के घर वालों ने उसके लापता होने की रिपोर्ट आग्रीपाडा पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई। लेकिन इससे पहले ही पुलिस उसे फरार मानकर सरगर्मी से ढूंढने लगी। आखिरकार शुक्रवार को उसे पुलिस ने कानपुर से गिरफ्तार कर लिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकोर्ट ने जारी किया नया डेथ वांरट, एक फरवरी को होगी फांसी : निर्भया केस
Next Article अहमदाबाद-मुंबई तेजस ट्रेन का शुभारम्भ, आम लोगों के लिए 19 से चलेगी

Related Posts

Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026

‘कोहिनूर’ बना बिहार का यह जिला, 7100 करोड़ से आएगी विकास की रफ्तार

April 30, 2026

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.