WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
कोझिकोड। दुबई से 191 लोगों को लेकर आ रहा एयर इंडिया का विमान केरल के कोझिकोड इंटरैनशल एयरपोर्ट (कारीपुर एयरपोर्ट) के पास क्रैश हो गया है। जानकारी के मुताबिक, यह विमान रनवे से फिसलने के बाद घाटी में जा गिरा और दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे के बाद राहत और बचाव के लिए टीमें पहुंच गई हैं। फायर ब्रिगेड और ऐम्बुलेंस की गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद हैं।
जानकारी के मुताबिक, इस फ्लाइट की उड़ान संख्या IX1344 है। यह प्लेन दुबई से शाम के 4 बजकर 45 मिनट पर उड़ा था। जानकारी के मुताबिक, शाम को 7 बजकर 41 मिनट पर लैंडिंग के वक्त प्लेन रनवे से फिसलकर घाटी में जा गिरा। समाचार लिखे जाने तक घायलों और मृतकों की संख्या के बारे में कोई पुष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

