Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 12:10 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आईसीसी का ऐलान, 2021 में भारत में होगा टी20 विश्व कप
स्पोर्ट्स

आईसीसी का ऐलान, 2021 में भारत में होगा टी20 विश्व कप

August 7, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

भारत में क्रिकेट प्रेमियों को आईसीसी ने एक खुशखबरी दी है. 2021 में खेला जाने वाला आईसीसी टी20 विश्व कप भारत में होगा. इसके अलावा 2022 में ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप का आयोजन का किया जाएगा.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की शुक्रवार को हुई बोर्ड बैठक के दौरान वर्चुअल मंच पर अगले दो साल में दो टी20 विश्व कप की मेजबानी तय की गई. इस दौरान बीसीसीआई और सीए 2021 और 2022 चरण की मेजबानी को लेकर आम सहमति पर पहुंच गए.

2021 और 2022 टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल

भारत में होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के अक्टूबर-नवंबर में खेला जाएगा. इसका फाइनल 14 नवंबर को निर्धारित किया गया है. ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप-2022 भी अक्टूबर-नवंबर में ही खेला जाएगा, जबकि फाइनल 13 नवंबर को होगा.

बीसीसीआई को 2021 में टी20 विश्व कप की मेजबानी करनी थी और वह इसके लिए पहले से ही मन बना चुका था. दरअसल, उसे पता था कि 2022 में टी20 विश्व की मेजबानी के महज एक साल के अंदर 50 ओवरों के विश्व कप की मेजबानी आसान नहीं. ऐसे में भारत को 2021 के टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी मिल गई और अब उसे 2023 में वनडे वर्ल्ड कराने के लिए पर्याप्त समय मिल गया है.

इस साल 18 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में विश्व टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया. अब यह टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में ऑस्ट्रेलिया में होगा. इस साल टी-20 वर्ल्ड कप के स्थगित होने से आईपीएल के आयोजन को लेकर रास्ता साफ हुआ. अब आईपीएल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 19 सितंबर से खेला जाएगा.

इसके अलावा आईसीसी ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2021 को रद्द कर दिया है. अब यह टूर्नामेंट 2022 में 6 फरवरी से 7 मार्च तक न्यूजीलैंड में ही खेला जाएगा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनाबार्ड में स्पेशलिस्ट कंसल्टेंट की निकली नौकरियां
Next Article केरल के कोझिकोड में एयर इंडिया का विमान क्रैश, 191 यात्री थे सवार

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.