Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 01:45 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सस्ते में जा सकते हैं ये आइलैंड घूमने, देखें खूबसूरत तस्वीरें
Headlines

सस्ते में जा सकते हैं ये आइलैंड घूमने, देखें खूबसूरत तस्वीरें

September 11, 2021No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। भारत अपनी ऐतिहासिक इमारतों से लेकर प्राकृतिक दृश्यों के लिए तो विश्व प्रसिद्ध है ही, साथ ही अपने कई खूबसूरत आइलैंड से दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी तरफ खींचता है. हॉलिडे स्पॉट के रूप में आइलैंड का कोई तोड़ नहीं है. आइलैंड का नाम सुनते ही दिमाग में मालदीव्स जैसी कई खूबसूरत जगहों का ख्याल आता है, हालांकि, अंडमान भी मालदीव्स से कम खूबसूरत नहीं है. ये लोगों के लिए सबसे पसंदीदा हनीमून स्पॉट में से एक है. अगर आप भी अंडमान आइलैंड का रुख करने की सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं इसके बारे में….

अंडमान निकोबार ट्रिप कैसे करें? How To Plan Andaman Nicobar Trip in Hindi

अंडमान बंगाल की खाड़ी में स्थित भारत के अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह का उत्तरी भाग है. अंडमान का उत्तरी हिस्सा ज्वालामुखी, चूना पत्थर की गुफाएं, कछुए के घोंसले और कई समुद्री पेड़-पौधों से घिरा हुआ है. अंडमान गोवा से बिल्कुल अलग है. दूर तक फैला हुआ ये शांत समुद्र और इसका नीला रंग किसी को भी अपनी ओर आसानी से आकर्षित कर सकता है. अंडमान में आकर लोगों के मन को शांति मिलती है और स्ट्रेस कम होता है.

अंडमान में लगभग 300 द्वीप हैं, जो हजारों साल पुराने हैं. अंडमान में जारवा, सेंटिनली, ग्रेट अंडमानी, ओन्गे आदिवासी जनजातियों के लोग रहते हैं. 18 वीं शताब्दी में अंग्रेजों के अलावा भारत और जापानी लोगों के आने तक (WWII के दौरान) प्राचीन काल से यही लोग द्वीप में निवास करते आ रहे हैं. बांग्लादेश के शरणार्थियों को भी आजीविका के लिए द्वीपों में भूमि प्रदान की गई थी.

अंडमान

अंडमान की राजधानी पोर्ट ब्लेयर आज भी पूरी तरह से आधुनिक नहीं हो पाई है. अभी भी यहां पर बड़े पैमाने पर आकर्षक मॉल, मल्टीप्लेक्स थिएटर नहीं बन पाए हैं. इतना ही नहीं, आज भी यहां के लोग पूरी तरह से वेस्टर्न कल्चर को नहीं अपना पाए हैं.

कैसे पहुंचे अंडमान?

अंडमान पहुंचने के लिए कोलकाता, दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद और बैंगलोर से हवाई यात्रा के द्वारा पोर्ट ब्लेयर पहुंचना पड़ता है. इसके बाद पोर्ट ब्लेयर से पानी के जहाज की सहायता से अंडमान जा सकते हैं. लेकिन इसमें अधिक समय लगता है. भारत के सिविल एविएशन सेक्टर की अनुमति से प्राइवेट एयरलाइंस ने सस्ते पैकेज के साथ अंडमान घूमने के लिए कई ऑफर दिए हैं. ऐसे में आप टिकट बुक करने से पहले सरकारी वेबसाइट पर जाकर पूरी डिटेल्स पता कर सकते हैं और अपनी मन-मुताबिक इस जगह का आनंद ले सकते हैं.

अंडमान

अंडमान आइलैंड घूमने का सबसे अच्छा समय
अंडमान घूमने का सबसे अच्छा समय दिसंबर से मार्च के बीच का है. इस बीच आप अपनी छुट्टियों का आनंद उठा सकते हैं. जून और अगस्त के बीच यहां जाने से बचना चाहिए. अंडमान बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए एक बेहतरीन हॉलिडे स्पॉट है. अंडमान पहुंचने के लिए सबसे पहले इसकी राजधानी पोर्ट ब्लेयर पर पहुंचना पड़ता है. अंडमान में ब्रिटिश सरकार द्वारा बनाई गई सेलुलर जेल जिसे काला पानी के नाम से भी जाना जाता है, विश्व प्रसिद्ध है. इसके अलावा, चैथम सॉ मिल अंडमान और निकोबार आइलैंड के चैथम आइलैंड में स्थित आरा मिल है. इसका निर्माण 1883 में लकड़ी की स्थानीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया गया था.

अंडमान-निकोबार के 3 आइलैंड के नाम बदलेगी केंद्र सरकार, जानिए अब क्या कहलाएंगे ये द्वीप - centre will be change the name of 3 andaman and nicobar islands

अंडमान की खूबसूरत जगहें

अंडमान में हैवलॉक आइलैंड बहुत ही खूबसूरत आइलैंड है. ये सबसे लोकप्रिय स्थलों में एक है. हैवलॉक आइलैंड अपने आंचल में घने जंगल, कोरल रीफ, नीले रंग के समुद्र और कई तरह के खूबसूरत नजारों को संजोए हुए है. इसके अलावा, अंडमान में नील आइलैंड, रॉस आइलैंड, जॉली बॉय आइलैंड और भी कई सुंदर आइलैंड स्थित हैं. रॉस और स्मिथ आइलैंड में चूने पत्थर की गुफाओं के साथ कई अन्य गुफाएं देखने को मिलती हैं. अंडमान में खाने के लिए ज्यादातर सी फूड ही मिलता है. व्यंजनों में उत्तर भारतीय, बंगाली और तमिल व्यंजनों का मिश्रण देखने को मिलता है. पोर्ट ब्लेयर के रेस्टोरेंट्स में केकड़े और कई तरह के मछली से बने व्यंजनों को परोसा जाता है.

अंडमान की आप शॉर्ट ट्रिप भी कर सकते हैं और ज्यादा दिनों की भी. यहां देखिए चार दिन की अंडमान ट्रिप का प्लान:
पहला दिन- पोर्ट ब्लेयर (सेलुलर जेल या रॉस द्वीप) में बिताया जा सकता है.
दूसरा दिन- सुबह फेरी से हैवलॉक द्वीप के लिए निकले और पूरा दिन आनंद लें.
तीसरा दिन- शाम को हैवलॉक द्वीप से पोर्ट ब्लेयर तक.
चौथा दिन- पोर्ट ब्लेयर से प्रस्थान कर सकते हैं.

अंडमान

अगर आपके पास अंडमान को एक्सप्लोर करने के लिए ज्यादा टाइम है तो आप छह दिन की ट्रिप प्लान कर सकते हैं
पहला दिन- पोर्ट ब्लेयर (सेलुलर जेल / रॉस द्वीप).
दूसरा दिन- सुबह जॉली बॉय द्वीप, शाम को चिड़िया टापू या रॉस आइलैंड.
तीसरा और चौथा दिन- दो दिन हैवलॉक द्वीप में बिताएं.
पांचवां दिन- हैवलॉक द्वीप से पोर्ट ब्लेयर तक.
छठवां दिन- पोर्ट ब्लेयर से प्रस्थान. इसके अलावा कई और जगहें हैं जिन्हें आप अपने बजट के अनुसार देखने के लिए यहां रुक सकते हैं.

अंडमान

सस्ते में जा सकते हैं घूमने:
अगर आप दिल्ली से अंडमान जा रहे हैं तो अभी एक तरफ का फ्लाइट टिकट करीब 5500-8000 तक में मिल रहा है. अगर आप कुछ महीने पहले टिकट बुक करते हैं तो आपके काफी पैसे बच जाएंगे. अगर आप चार से पांच दिनों के लिए अंडमान रुकते हैं तो मिड रेंज वाले होटल, फेरी की सवारी और भोजन सहित लोकल टूर पर लगभग 20000 रुपये से 25000 रुपये खर्च होगा. इसके अलावा, वाटर स्पॉट एक्टिविटीज 500 रुपये से 3500 रुपये तक हो सकती हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइतिहास के पन्ने: आज के ही दिन विश्व ने भारतीय ज्ञान और मूल्यों की संपदा का लोहा माना था, जाने इसके पीछे किस हस्ती का नाम
Next Article जानिए अगर एक सेकंड के लिए पृथ्वी घूमना बंद कर दे तो होगी कितनी बड़ी तबाही?

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.