Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 16 September, 2026 • 08:16 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सेना ने 72 घण्टे में तैयार कर लिए पुल
देश

सेना ने 72 घण्टे में तैयार कर लिए पुल

June 20, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ 15-16 जून की रात को हुई खूनी झड़प के बाद भारतीय सेना ने 72 घंटे के भीतर पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में श्योक नदी पर एक पुल का निर्माण पूरा कर लिया है, जो श्योक-गलवान न3658दियों के मिलन बिंदु के बहुत करीब है। यह पुल पेट्रोलिंग पॉइंट 14 के ट्रैक पर नहीं है लेकिन उस जगह से बहुत दूर भी नहीं है जहां पर झड़प हुई थी। आर्मी के इसी ढांचे को लेकर गलवान घाटी में दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा है।
गलवान घाटी की घटना में 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने के बाद मंगलवार (16 जून) की सुबह जब चीन के साथ तनाव जारी था, उसी बीच आर्मी की कारू बेस्ड डिविजन ने सेना की इंजीनियर डिविजन को श्योक नदी पर 60 मीटर लम्बे ‘बेली ब्रिज’ का निर्माण कार्य तेज करने के निर्देश दिए। यह एक तरह से पोर्टेबल पुल होता है जिसे सेना अपनी जरूरत के लिहाज से उस जगह बनाती है जहां आने-जाने के लिए उचित मार्ग नहीं होते हैं। मिशन पूरा होने के बाद सेना यह अस्थाई पुल उखाड़ देती है।

दरअसल सोमवार की रात गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों की चीनियों के साथ हिंसक झड़प के बाद सेना का मानना था कि अगर आगे भी इस तरह की हिंसक घटनाएं हुई तो श्योक नदी के ऊपर से आने-जाने के लिए ऐसा साधन होना चाहिए ताकि सेना के लड़ाकू वाहनों सहित सभी प्रकार के सैन्य वाहन तेजी से आ-जा सकें। इसलिए मंगलवार को जहां एक तरफ चीन के सैन्य अधिकारियों से वार्ता चल रही थी तो दूसरी तरफ इस पुल का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश सेना के इंजीनियरों को दिए गए।

auto

चीन का विरोध दरकिनार करके सेना के इंजीनियरों ने पुल का निर्माण खत्म करने के लिए दिन-रात मेहनत की। सेना के इंजीनियरों ने खून जमा देने वाली सर्दी में मंगलवार और बुधवार की रात में भी काम जारी रखा और 72 घंटे के भीतर गुरुवार को ‘बेली ब्रिज’ बना डाला। इतना ही नहीं सेना ने 2 घंटे तक इस पुल से वाहनों को गुजारकर परीक्षण भी किया। यह पुल तैयार हो जाने से भारतीय सेना की वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर पहुंच काफी आसान हो गई है।

चीन के साथ चल रहे तनाव को देखते हुए पुल के निर्माण कार्य में जुटे इंजीनियरों को सुरक्षा कवर देने के लिए सेना की इंफैन्ट्री यूनिट को निर्देश दिए गए थे। कुल मिलाकर भारत के दो बुनियादी ढांचे में से एक यह पुल अब बनकर पूरी तरह तैयार है। गलवान घाटी में यह पुल सेना की पहुंच आसान बनाने और चीन पर निगरानी रखने में मददगार साबित होगा। भारत का दूसरा मिशन श्योक नदी के पूर्वी तट पर डीएसडीबीओ मार्ग है जो भारत को केवल गलवान घाटी तक ही नहीं बल्कि उत्तरी क्षेत्रों में भी पहुंच को आसान बनाएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचाइनीज एप डिलीट करने पर मिल रहा है फ्री नाश्ता
Next Article भारत चाणक्य नीति से काम ले : लेफ्टिनेंट जनरल डा. मोहन चंद्र

Related Posts

झारखंड

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026
Headlines

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026

राशिफल @ 16 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 16, 2026

तकनीक बनेगी किसानों की ताकत, 53 लाख Farmer Registry तैयार : मंत्री विजय सिन्हा

September 15, 2026

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.