Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 10 May, 2026 • 05:32 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तीन महीने से लापता है सेना का जवान, पिता ने सरकार से लगाई गुहार
देश

तीन महीने से लापता है सेना का जवान, पिता ने सरकार से लगाई गुहार

November 12, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

जम्मू-कश्मीर के शोपियां से पिछले तीन महीने से भारतीय सेना का एक जवान लापता है. 24 साल के शाकीर मंजूर 2 अगस्त से गायब हैं. वो अपने परिवार के साथ ईद मनाने के लिए निकले थे. बाद में उनकी कार कुलगाम जिले में जली हुई हालत में मिली. जवान का परिवार तब से उनकी तलाश कर रहा है.

लापता जवान के पिता मंजूर अहमद ने कहा कि तीन महीने से ज्यादा का समय हो गया, हम मदद के लिए कहां नहीं पहुंचे. हर स्तर के अधिकारियों से बात की. कोई भी हमारी मदद नहीं कर रहा है. हमें तो ये भी नहीं पता कि वो जिंदा है या नहीं.

मंजूर अहमद कहते हैं कि अगर उसकी मौत हो गई है तो उसका शव कहां है. कम से कम वो तो हमें मिल जाए. हमें पुलिस से अब तक कोई रिपोर्ट नहीं मिली. हम सबसे अपील करते हैं कि हमारी मदद की जाए.

उधर, परिवार का कहना है कि उसके खून से सने कपड़े घर के पास एक बाग में पड़े थे. पुलिस ने दावा किया था कि आतंकवादियों ने जवान का अपहरण कर लिया है. मंजूर अहमद ने कहा कि हम हर तरफ देख चुके हैं.

शाकिर सेना के पहले ऐसे जवान नहीं हैं जिन्हें इस तरह से निशाना बनाया गया है. आतंकवादियों ने पहले भी घाटी के विभिन्न हिस्सों में कई ऐसे जवानों का अपहरण करने के बाद हत्या की है.

6 अप्रैल 2019 को आतंकवादियों ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में सेना के एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी. बंदूकधारियों ने मोहम्मद रफीक याटू को वारपोरा स्थित उनके घर पर गोली मारी. एक अन्य घटना में राइफलमैन औरंगजेब को 2018 में अगवा कर लिया गया था और बाद में उनकी हत्या कर दी गई थी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराजग की बैठक में मुख्यमंत्री तय होगा, मैंने कभी दावा नहीं किया : नीतीश
Next Article राममन्दिर की पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल हो सकते हैं बिहार के डिप्टी सीएम

Related Posts

Headlines

जनता का हीरो अब सत्ता का सरताज, थलापति विजय ने ली सीएम पद की शपथ

May 10, 2026
Headlines

बेटी की विदाई के बाद उजड़ गया आंगन, मिला गहरा जख्म… जानें क्या

May 10, 2026
Headlines

हिमंत बिस्व सरमा फिर बनेंगे असम के सीएम, पेश किया सरकार बनाने का दावा

May 10, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जनता का हीरो अब सत्ता का सरताज, थलापति विजय ने ली सीएम पद की शपथ

May 10, 2026

बेटी की विदाई के बाद उजड़ गया आंगन, मिला गहरा जख्म… जानें क्या

May 10, 2026

हिमंत बिस्व सरमा फिर बनेंगे असम के सीएम, पेश किया सरकार बनाने का दावा

May 10, 2026

एक बच्चे की दुनिया उजड़ने से बचा गयी RPF की बहादुर बेटी, कैसे… देखें वीडियो

May 10, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.