Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 12:10 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सौतेली बेटी के साथ की दरिंदगी, धराया
Headlines

सौतेली बेटी के साथ की दरिंदगी, धराया

September 25, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सौतेली बेटी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Firojabad : थाना दक्षिण के मोहल्ला हुमायूंपुर में एक बाप पर सौतेली बेटी के साथ मारपीट कर गलत काम करने का इल्जाम लगा है। पीड़िता की मां ने थाने में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को देख आरोपी ने भागने का प्रयास किया, जिस कारण वह किसी से टकराकर घायल हो गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है तथा पीड़िता का रविवार को डॉक्टरी परीक्षण कराया है।

थाना दक्षिण क्षेत्र निवासी राजू गुप्ता की शादी 3 वर्ष पूर्व एक अनुसूचित जाति की महिला के साथ मंदिर में हुई थी। इससे पूर्व महिला की किसी अन्य युवक से शादी हुई थी, किन्ही कारणों के चलते महिला और उसके पति में सम्बन्ध विच्छेद हो गये, उसके बाद महिला ने राजू से शादी की थी, महिला के पूर्व पति से एक 16 वर्षीय पुत्री है। महिला ने थाना दक्षिण में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 19 सितंबर को वह घर पर नहीं थी तभी मौका पाकर राजू ने अपनी सौतेली बेटी को गन्दी मूवी दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की थी।

इस घटना की जानकारी पीड़िता ने अपनी मां को दी तो वह आक्रोशित हो गई। जिसके बाद पति-पत्नी के मध्य विवाद हो गया। इसके पश्चात वह पुत्री को साथ लेकर थाने पहुंची और घटना से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने महिला द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण जिला महिला अस्पताल में कराया है। जब पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने गई तो उसने वहां से भागने की कोशिश की। जिस कारण वह किसी चीज से टकरा जाने से घायल हो गया। पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

इस सम्बंध में सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दर्ज करायी है कि उसके पति ने उसकी बेटी के साथ ब्लैकमेल करके दुष्कर्म किया है। कुछ गंदे वीडियो भी आरोपित के पीड़िता के साथ मिले है। जब पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने भागने की कोशिश की जिसके कारण वह किसी चीज से टकराकर घायल हो गया। घायल को गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें : सुविधा के साथ समय बचा रही वंदे भारत ट्रेनें : पीएम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइश्क के जाल में फंसाकर 18 महिलाओं से ठगी
Next Article एशियन गेम्स : भारत की झोली में पांच पदक

Related Posts

Headlines

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026
Headlines

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026
Headlines

बुजुर्ग पर जालसाजों का डिजिटल वार… न OTP मांगा, न लिंक भेजा, फिर भी खाते से 2 लाख पार

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026

बुजुर्ग पर जालसाजों का डिजिटल वार… न OTP मांगा, न लिंक भेजा, फिर भी खाते से 2 लाख पार

November 11, 2026

राशिफल @ 11 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 11, 2026

रेलवे में 14,627 पदों पर Vacancy, रांची RRB में 1,856 सीटें, देखें पूरी लिस्ट

November 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.