Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:57 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बड़ी खबर: जम्मू-कश्मीर में सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत
देश

बड़ी खबर: जम्मू-कश्मीर में सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

September 21, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पटनीटॉप इलाके में बड़ा हादसा हुआ है। नाग देवता मंदिर के ऊपर शिवगढ़ के जंगल में मंगलवार सुबह एक हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की खबर है।  सूचना मिलते ही एंबुलेंस और फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंची।

दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर सेना का बताया जा रहा है। घटना का कारण इलाके में भारी बारिश और धुंध बताई जा रही है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। इस घटना में दो पायलट घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार घायल पायलटों को गंभीर चोटें आई थी। इसी बीच घटना स्थल पर पहुंची सेना की टीम हेलिकॉप्टर के मलवे को जुटाने में लगी हुई है। हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ या उसकी आपात लैंडिंग हुई है अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है।

हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने घायल पायलट व को-पायलट को हेलीकाप्टर से बाहर निकाला। इस बीच सेना का बचाव दल व पुलिस भी मौके पर पहुुंच गए। दोनों घायलों को ऊधमपुर कमान अस्पताल भर्ती कराया गया था।

सेना के दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर के दोनों पायलट शहीद (लीड-1) - News Nation

मौके पर बड़ी संख्या में आसपास के गांव के लोग अभी भी मौजूद हैं। हेलिकॉप्टर के पास कोई नहीं पहुंचे इसके लिए पुलिस और अन्य सुरक्षाबल तैनात कर दिए गए हैं। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए वायुसेना की टीम भी दौरा कर रही है।

मंगलवार को करीब सुबह साढ़े दस बजे शिवगढ़ धार इलाके में जोरदार आवाज सुनाई देने से लोग हैरान रह गए। इलाके में धुंध और बारिश होने के कारण लोग इस धमाके के बारे में एक दूसरे से पता करने लगे। इस बीच गांव के एक हिस्से में हेलिकॉप्टर गिरने की खबर से सभी सन्न रह गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में गांव के युवा समेत अन्य लोग मौके पर पहुंच गए ।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में आज रात तक भारी बारिश के आसार, पूर्वानुमान में जारी हुई चेतावनी
Next Article एक्सपोर्ट का बास्केट बन सकता है झारखण्ड : जितेन्द्र सिंह

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.