Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:51 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तृणमूल की महुआ मोइत्रा पर भड़के बिरला, बिधूड़ी को भी दी नसीहत
देश

तृणमूल की महुआ मोइत्रा पर भड़के बिरला, बिधूड़ी को भी दी नसीहत

February 10, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला वैसे तो सदन में हमेशा ही अनुशासन का ख्याल रखते हैं और सदस्यों को भी समान रूप से अनुशासित रहने के लिए टोकते रहते हैं। किंतु सोमवार को उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रमेश बिधूड़ी के व्यवहार पर दोनों सदस्यों को तल्ख अंदाज में चेतावनी दे डाली। उन्होंने दोनों सदस्यों को चेतावनी देते हुए कहा कि ‘यदि सदस्यों ने सीट पर बैठे-बैठे टिप्पणी करना न छोड़ा तो उन्हें मजबूरन कार्रवाई करनी होगी।’

सोमवार को सदन में प्रश्नकाल की कार्यवाही के दौरान तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा पूरक प्रश्न पूछना चाहती थीं लेकिन वह अपनी सीट पर नहीं थीं इसलिए अध्यक्ष ने उन्हें अपनी निर्धारित सीट पर जाकर बैठने को कहा। मोइत्रा न अपनी सीट पर जाने की बजाय बैठे-बैठे ही बिरला को जवाब दिया कि उन्हें दोनों पक्षों के साथ समाव व्यवहार करना चाहिए और सत्तापक्ष के सदस्यों को भी इसी तरह की नसीहत देनी चाहिए।

तृणमूल कांग्रेस के सदस्य की बात सुनने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ने तल्ख अंदाज में कहा कि वे बैठे-बैठे टिप्पणी न करें अन्यथा उन्हें विवश होकर कार्रवाई करनी होगी। बिरला ने सदन में तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय से कहा कि वह अपनी पार्टी की सदस्य को उचित आचरण और मर्यादा बताएं अन्यथा वह कार्रवाई करने को मजबूर होंगे।

बंदोपाध्याय ने अध्यक्ष से आग्रह किया कि वह मोइत्रा पर अपनी कृपा बनाए रखें। उन्होंने कहा कि महुआ पहली बार चुनकर सदन में आई हैं और वह प्रतिभाशाली और बेहतर वक्ता भी हैं।

इसके कुछ देर बाद ही सदन में शून्यकाल की कार्यवाही शुरू हुई। इस दौरान भाजपा के रमेश बिधूड़ी अपनी सीट पर बैठे-बैठे ही कुछ टीका-टिप्पणी कर रह थे, जिस पर अध्यक्ष ने उन्हें भी चेतावनी देते हुए संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल से कहा कि वह अपनी पार्टी के सदस्य को मर्यादा में रहने की सलाह दें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleविरोध का अधिकार है लेकिन दूसरों को न हो परेशानी : सुप्रीम कोर्ट
Next Article सीएए आंदोलन: पुलिसिया हिंसा पर यूपी के मुख्य सचिव और डीजीपी को एनएचआरसी का नोटिस

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.